MONSOON:मुंबई हुई बेबस, मप्र और ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट
देश भर में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जहां मुंबई में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है वहीं बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
15

मुंबई: बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल के कई जिलों कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन और शिमला में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बिहार में कोसी और बागमती नदी स्थिर हैं लेकिन खतरे के निशान के से उपर बह रही हैं। पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बरकरार है।
35
दूसरे दिन भी ठप रहा ट्रेन परिचालन: दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर दूसरे दिन भी ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। बिहार में नदियों में डूबने से नौ लोगों की मौत हो गई। सिकटा में माजर नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पूर्वी चंपारण में नदियों के जलस्तर में गिरावट के साथ जीवन पटरी पर लौटने लगा है। मधुबनी जिले के आधा दर्जन गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
45
मप्र में 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी : मप्र में 27 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां पर कई जिलों में बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, दक्षिण ओडिशा के साथ ही राजस्थान के पूर्वी भागों में भी बारिश की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है। वहीं ओडिशा के मयूरभंज, कोरापुट, संबलपुर, नवरंगपुर, नुआपड़ा, झारसुगुड़ा, बरगढ़ एवं कालाहांडी जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। मछुआरों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
55
देश भर में भारी बारिश से परेशान लोग
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos