MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • अचानक दुनिया छोड़ गए ये 10 नेता, देखें आखिरी PHOTOS

अचानक दुनिया छोड़ गए ये 10 नेता, देखें आखिरी PHOTOS

6 अगस्त 2019 को देर रात अचानक खबर आई कि भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नहीं रहीं। इस खबर पर पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ। मौत से ठीक 4 घंटे पहले सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी को थैंक्स कहा था। लेकिन इसके बाद अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और देर रात उन्होंने एम्स में आखिरी सांसें ली। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शख्सियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 07 2019, 01:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
सुषमा स्वराज, 6 अगस्त 2019: सुषमा स्वराज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्हें रात करीब साढ़े 9 बजे घबराहट होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में एडमिट करवाया गया था। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
210
शीला दीक्षित, 20 जुलाई 2019: 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें भी अचानक दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस एस्कार्ट्स अस्पताल में एडमिट करवाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शीला दीक्षित मौत के कुछ समय पहले से हृदय संबंधी रोगों के चलते गंभीर रूप से बीमार थीं।
310
वाईएसआर रेड्डी, 2 सितंबर 2009: वाईएसआर रेड्डी साल 2004 से 2009 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। 2 सितंबर 2009 को उन्हें ले जा रहा हेलीकॉप्टर नल्लामला के जंगल में खो गया। 3 सितंबर की सुबह करनूल से 40 नॉटिकल मील की दूरी पर रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला। उनके साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई। उनके लापता हेलीकॉप्टर की खोज के लिए भारत का सबसे बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया था।
410
प्रमोद महाजन, 3 मई 2006: बीजेपी के दिग्गज नेता प्रमोद महाजन को उनके सगे भाई प्रवीण महाजन ने गोली मारी थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई थी। प्रवीण ने प्रमोद महाजन पर 4 गोलियां चलाई थी, जिसमें से तीन गोलियां उन्हें लगी। प्रमोद महाजन ने 13 दिन अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ी। लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई।
510
माधवराव सिंधिया, 30 सितंबर 2001: यूपी के कानपुर के पास हवाई हादसे में ग्वालियर के महाराज माधवराज सिंधिया की मौत हो गई थी। इस विमान ने हवा में उड़ते ही आग पकड़ ली थी। विमान में मौजूद सभी लोगों का शव बुरी तरह झुलस गया था।
610
राजीव गांधी, 21 मई 1991: राजीव गांधी की मौत बम धमाके में हुई थी। 21 मई को वो तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में सभा को संबोधित कर रहे थे। वहां से रात को 10 बजे जब वो निकले तो भीड़ में से आई एक महिला उनके पांव छूने के लिए झुकी। लेकिन उसने अपने शरीर से बांधा बम ब्लास्ट कर दिया और इसमें राजीव गांधी की मौत हो गई।
710
इंदिरा गांधी, 31 अक्टूबर 1984: इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या की गई थी। 31 अक्टूबर को इंदिरा के व्यस्त कार्यक्रम के बीच में उनके ही सिक्यॉरिटी गार्ड्स ने उनकी हत्या कर दी। इंदिरा को कुल 28 गोलियां लगी थी। उन्हें तुरंत एम्स ले जाय गया, जहां उन्हें बचाने के लिए 80 बोतल खून चढ़ाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
810
संजय गांधी, 23 जून 1980: संजय गांधी की मौत हवाई हादसे में हुई थी। उन्हें जहाज उड़ाना काफी पसंद था। लेकिन इसी शौक ने उनकी जान ले ली। दुर्घटना वाले दिन उन्होंने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए रिहायशी इलाके में जहाज उड़ाया। लेकिन अचानक उसके इंजन ने काम करना बंद कर दिया। थोड़ी देर में विमान नीचे गिर गया और इस हादसे में संजय गांधी की मौत हो गई।
910
जवाहरलाल नेहरू, 27 मई 1964: इस दिन दोपहर 2 बजे ऐलान किया गया कि 74 साल के नेहरू नहीं रहे। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। वैसे तो जवाहरलाल नेहरू की सेहत 1962 के बाद लगातार गिर रही थी। लेकिन इस साल जब चीन ने भारत पर हमला किया, तो इससे उन्हें गहरा सदमा लगा था। कहा जाता है कि चीन के हाथों मिली जबरदस्त हार के कारण वो डिप्रेशन में चले गए थे। मौत से एक दिन पहले उनकी तबियत ठीक नहीं थी। अगली सुबह 6.30 बजे उन्हें पीठ में दर्द हुआ, जिसके बाद डॉक्टर बुलाए गए। उसी दौरान वो बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।
1010
महात्मा गांधी, 30 जनवरी 1948: मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 की शाम को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में गोली मारकर की गयी थी। वे रोज शाम को प्रार्थना किया करते थे। इसी दौरान नाथूराम गोडसे ने पहले उनके पैर छुए और फिर सामने से उन पर बैरेटा पिस्तौल से तीन गोलियां दाग दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved