- Home
- National News
- भारत में बने C-295 विमान से बढ़ेगी वायु सेना की ताकत, अधूरे रनवे से भी भर सकता है उड़ान, जानें इसकी खासियत
भारत में बने C-295 विमान से बढ़ेगी वायु सेना की ताकत, अधूरे रनवे से भी भर सकता है उड़ान, जानें इसकी खासियत
नई दिल्ली। भारत ने एयरबस कंपनी से 56 C-295 विमान खरीदने का सौदा किया है। यह ट्रांसपोर्ट विमान है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और साजो-सामान को मोर्चे तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान अधूरे रनवे से भी उड़ान भर सकता है। इसका इस्तेमाल पैराट्रूपर्स को जंग के मैदान में उतारने के लिए किया जाता है। एयरबस ने विमान बनाने के लिए टाटा के साथ समझौता किया है। गुजरात के वडोदरा में इसकी लिए फैक्ट्री लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को फैक्ट्री की आधारशिला रखेंगे। आगे पढ़ें विमान की खासियत के बारे में...

एयरबस कंपनी का C295 विमान हल्के और मध्यम कैटेगरी का नए जेनरेशन का ट्रांस्पोर्ट विमान है। यह 5-10 टन वजन लेकर उड़ान भर सकता है।
यह हर तरह के मौसम में काम करता है। दिन हो या रात, या खराब मौसम यह विमान अपना काम करता है। बहुत अधिक गर्मी वाले इलाके से लेकर बर्फ से ढंके पहाड़ी क्षेत्र में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। C295MW इसका लेटेस्ट वर्जन है।
यह विमान कई तरह के ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। गन लगाए जाने पर यह क्लोज एयर सपोर्ट भी दे सकता है। इसपर अवाक्स सिस्टम भी लगाया जा सकता है। इसके साथ ही इसे एयर एम्बुलेंस और वीआईपी ट्रांसपोर्ट विमान के रूप में भी यूज किया जा सकता है।
C-295 विमान 9253 किलोग्राम वजन लेकर उड़ान भर सकता है। इसमें 71 सैनिक अपने पूरे सामान के साथ सवार हो सकते हैं। विमान में 44 पैराट्रूपर्स सवार हो सकते हैं। यह विमान कम ऊंचाई पर अच्छी तरह उड़ान भर सकता है।
विमान की लंबाई 80.2 फीट और पंखों का फैलाव 84.7 फीट है। इसकी ऊंचाई 28.2 फीट है। इसमें दो PW 127G टर्बोप्रॉप इंजन लगा है। हर इंजन 2645 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। विमान की अधिकतम रफ्तार 579 km/h है। यह विमान 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है और इसका रेंज 5311 किलोमीटर है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.