MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • अमर सिंह ने RSS को दान कर दिया था आजमगढ़ का पुश्तैनी बंगला, बुलेटप्रूफ खिड़की वाला घर भी है शामिल

अमर सिंह ने RSS को दान कर दिया था आजमगढ़ का पुश्तैनी बंगला, बुलेटप्रूफ खिड़की वाला घर भी है शामिल

नई दिल्ली. राजनीति में गहरी पैठ जमाने वाले अमर सिंह का निधन हो गया है। सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमर सिंह डेढ़ महीने से आईसीयू में भर्ती थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसका इलाज चल रहा था। 27 जनवरी, 1956 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जन्मे अमर सिंह 64 साल के थे। राज्य सभा सांसद रह चुके अमर सिंह ने अपनी आजमगढ़ की पुश्तैनी जमीन और मकान RSS को दान कर दिया था। उनकी ये संपत्ति आजमगढ़ के लालगंज तहसील के तरवां क्षेत्र में स्थित थी।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 02 2020, 07:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

लालगंज तहसील के उप निबंधक सुनील कुमार के अनुसार अमर सिंह की इस संपत्ति की सरकारी मालियत 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार है। अमर सिंह ने एक बार कहा था कि वह अपनी संपत्ति अपने पिता के याद में समर्पित कर रहे हैं। दान की गई संपत्ति में 10 बीघा खेत और मकान शामिल हैं।
 

25

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमर सिंह के इस घर में बुलेटप्रूफ खिड़की और लिफ्ट भी लगे थे। संपत्ती दान करने के बाद अमर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ की धरती मौलाना शिबली, राहुल सांकृत्यायन और कैफी आजमी जैसे लोगों की धरती रही है लेकिन अब यहां धर्म और राजनीति की गंदी राजनीति हो रही है।

35

मानव सेवा संस्थान के निदेशक राजेश मणि ने बताया कि 6 अगस्त 2019 दिन था वक्त था जब अमर सिंह ने अपना गेस्ट हाउस आजमगढ़ में सेवा भारती को दान कर दिया था। उसी के उद्घाटन अवसर पर बतौर प्रांतीय सह मंत्री सेवा भारती गोरक्ष प्रांत में वो भी सम्मिलत हुए थे। 

45

अमर सिंह के फार्म हाउस में ताला लगा रहता था। दो मंजिला संगमरमर मोजेक लगा हुआ गेस्ट हाउस में जब भी ही वह रुकते थे। एसी, फ्रीज, कूलर, हाई पावर जनरेटर, शानदार फर्नीचर, बेड सब कुछ सुसज्जित था। 

55

रास्ट्रीय सेवा संघ से संलग्न रास्ट्रीय सेवा भारती की शाखा सेवा भारती गोरक्ष प्रांत को उन्होंने समाज सेवा के लिए दान कर दिया। सेवा भारती के कार्यों से बहुत ही प्रभावित थे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved