MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Assam flood: असम में बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था कि फिर से बज गई खतरे की घंटी, 55 लाख लोग प्रभावित हैं

Assam flood: असम में बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था कि फिर से बज गई खतरे की घंटी, 55 लाख लोग प्रभावित हैं

गुवाहाटी. असम में बाढ़ की स्थित(flood situation in Assam) में अभी कोई सुधार हुआ भी नहीं था कि मौसम विभाग(IMD) ने फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले 4-5 दिनों में पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों का जलस्तर बढ़ने से असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, असम में 32 जिलों के 55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। मई के मध्य से अब तक दो बाढ़ों के कारण अब तक 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

4 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jun 23 2022, 09:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

राज्य के 36 में से 32 जिलों में जारी बाढ़ से कुल 55,42,053 लोग प्रभावित हुए हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी के एक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ के कारण सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 89 हो गई। बुलेटिन के अनुसार सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में बारपेटा है, जहां 12,51,359 लोग बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। धुबरी में 5,94,708 और दरांग में 5,47,421 लोग प्रभावित हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए ट्रेन से नगांव गए। उन्होंने वहां कुछ राहत शिविरों का दौरा किया। नगांव बाढ़ की मौजूदा लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 4,57,381 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 15,188 लोगों ने 147 राहत शिविरों में शरण ली है। मुख्यमंत्री ने एक tweet करके कहा गुवाहाटी से चपरमुख और कामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे जाने के लिए उन्होंने ट्रेन से यात्रा की।  सरमा ने कहा कि कोपिली के बाढ़ के पानी ने नगांव जिले के बड़े इलाकों में पानी भर दिया है। भविष्य में इस तरह की आपदा की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

310

बराक घाटी के तीन जिलों कछार, करीमगंज और हैलाकांडी में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बराक और कुशियारा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे घाटी का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स (NDRF) के जवानों को कछार जिलों में तैनात किया गया है। वहीं, बाकी दो जिलों में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) के अलावा अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों को तैनात किया गया है।

410

कछार जिले के 506 गांवों में 2,16,851 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीमगंज में 1,47,649 और हैलाकांडी में लगभग एक लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

510

बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुशील कुमार मिश्रा को योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे बाढ़-राहत कार्य में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

610

लगातार बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से 121 राजस्व मंडल और 5,577 गांव प्रभावित हुए हैं, जबकि 2,62,155 लोगों ने 862 राहत शिविरों में शरण ली है।

710

सेंट्रल वॉटर कमिशन (सीडब्ल्यूसी) के बुलेटिन के अनुसार, नागांव जिले के कामपुर में कोपिली नदी और निमाटीघाट, तेजपुर, गुवाहाटी, कामरूप, गोलपारा और धुबरी में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुथिमारी, पगलाडिया, बेकी बराक और कुशियारा जैसी कई अन्य नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर है।

810

 राज्य में 108306.18 हेक्टेयर खेती वाला क्षेत्र और 36,60,173 पशु प्रभावित हुए हैं। सात तटबंध टूट गए हैं, जबकि 316 सड़कें और 20 पुल डैमेज हो गए हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के पानी से कुल 233 शिविरों में से कम से कम 26 डूब गए हैं।

910

मुख्यमंत्री मौजूदा बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए सिलचर का दौरा करने वाले हैं। परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य कछार के सिलचर में डेरा डाले हुए हैं और तीनों जिलों के स्थानीय विधायकों, डिप्टी कमिश्नर्स और सीनियर अधिकारियों के साथ बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Assam flood में दिखा कृष्ण का नया अवतार, टोकरी में लिटाकर बच्चे को मुस्कराते हुए बाढ़ से बचाकर ले गया पिता
 

1010

असम में बाढ़ से सिर्फ इंसान ही प्रभावित नही हुए हैं, बड़ी संख्या में जानवरों पर भी संकट मंडरा रहा है। उन्हें बचाने की जदद्दोजहद भी है।

यह भी पढ़ें-Assam flood: असम के 32 जिलों के 55 लाख लोगों पर टूटा बाढ़ का कहर, घरबार छोड़कर जान बचाकर भागे

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
SIR खत्म नहीं हुआ SSR आ गया, क्या है स्पेशल समरी रिवीजन? कितने राज्यों में कबसे होगा शुरू
Recommended image2
‘मगरमच्छ से नहीं डरा आज कॉकरोच से डर गया’, प्रकाश राज का मोदी पर तंज; CJP प्रोटेस्ट पर घमासान
Recommended image3
धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद SC, ST, OBC के नियम समझ लें
Recommended image4
Imran Khan Interview: आखिर ऐसा क्या हुआ कि लाइमलाइट से दूर हो गए आमिर खान के भांजे?
Recommended image5
Shraddha Dubey New VIDEO: शिवा शर्मा की मौत से पहले क्या हुआ? कर्ज और रिश्ते पर नया दावा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved