- Home
- National News
- CAA का विरोध कर प्रदर्शनकारियों ने जाम किया रोड, मंत्री को 5 किमी यात्रा के लिए भरनी पड़ी उड़ान
CAA का विरोध कर प्रदर्शनकारियों ने जाम किया रोड, मंत्री को 5 किमी यात्रा के लिए भरनी पड़ी उड़ान
गुवाहाटी. असम के वित्त मंत्री हेमंत विश्वा शर्मा को रविवार को नागरिकता कानून के विरोध के चलते पांच किमी यात्रा के लिए चॉपर का सहारा लेना पड़ा। हेमंत शर्मा को मृत भाजपा विधायक राजेन बोरठाकुर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होना था।
14

हेमंत शर्मा हेलिकॉप्टर से गुवाहाटी से तेजपुर पहुंचे थे। लेकिन यहां से वे पांच किमी दूर घोरामड़ी नहीं पहुंच पाए, क्यों कि यहां बड़ी संख्या में ऑल असम स्टूडेंट यूनियन के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे।
24
प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के दौरे का विरोध करते हुए तेजपुर से घोरामड़ी के बीच नेशनल हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने CAA के विरोध में नारे भी लगाए। इसके चलते मंत्री को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए चॉपर का सहारा लेना पड़ा।
34
नागरिकता कानून के खिलाफ लगातार असम में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं। हिंसा में पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसके अलावा यहां सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।
44
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos