MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • चिदंबरम या जेटली नहीं, इस वित्त मंत्री ने पेश किया सबसे ज्यादा बार बजट, जानिए किसके नाम है ये रिकॉर्ड

चिदंबरम या जेटली नहीं, इस वित्त मंत्री ने पेश किया सबसे ज्यादा बार बजट, जानिए किसके नाम है ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। सीतारमण ने मई 2019 यानी मोदी 2.0 सरकार में वित्त मंत्रालय संभाला। वे दूसरी बार बजट पेश करेंगी। भारत में वित्त मंत्री ही बजट पेश करता है। आईए जानते हैं कि भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का मौका किसे मिला। या भारत में किस-किस वित्त मंत्री ने कितनी बार बजट पेश किया।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 30 2021, 03:50 PM IST| Updated : Feb 01 2021, 07:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करना का रिकॉर्ड देसाई के नाम
वित्त मंत्री रहे मोरारजी देसाई के नाम सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 10 बार बजट पेश किया। इसमें 8 आम बजट और 2 अंतरिम बजट थे। देसाई ने वित्त मंत्री रहते 1959-60 से 1963-64 के दौरान 5 बजट पेश किया था। इसके बाद उन्होंने  1962-63 और 1967-68 में दो बार अंतरिम बजट पेश किए। मोरारजी ने अपने दूसरे कार्यकाल में 1967-68 से 1969-70 के दौरान तीन बजट पेश किए। खास बात ये है कि मोरारजी ने दो बार अपने जन्मदिन पर ही बजट पेश किया। उनका जन्म दिन 29 फरवरी को होता था। 

28

मोरारजी दसाई के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम के नाम सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करना का रिकॉर्ड है। उन्होंने 9 बार बजट पेश किया। पी चिदंबर 1996 से 1997 तक वित्त मंत्री रहे। इसके बाद वे 1997 से 1998 तक दूसरी बार वित्त मंत्री रहे। चिदंबरम ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए-1 और यूपीए- 2 सरकार में वित्त मंत्री रहे। 

38

चिदंबरम के बाद देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बतौर वित्तमंत्री रहते हुए 8 बार बजट पेश किया। वे 1982 से 1984 और 2009 से 2012 तक देश के वित्तमंत्री रहे। 

48

वहीं, यशवंतराव चव्हान, सीडी देशमुख और यशवंत सिन्हा ने 7 बार देश का आम बजट पेश किया था।

58

 देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने वित्तमंत्री रहते हुए 6 बार आम बजट पेश किया।

68

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 5 बार देश का आम बजट पेश किया।

78

जबकि देश के चौथे वित्तमंत्री रहे टीटी कृष्णामचारी ने 4 बार बजट पेश किया है।

88

जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, चरण सिंह , एन डी तिवारी , मधु दंडवते , एस बी चव्हाण, सचिंद्र चौधरी वित्त मंत्री के तौर पर एक-एक बार बजट पेश कर चुके हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved