- Home
- National News
- COVID RETURN: सालभर बाद फिर से सूनी दिखीं सड़कें, कई शहरों में संडे को टोटल लॉकडाउन
COVID RETURN: सालभर बाद फिर से सूनी दिखीं सड़कें, कई शहरों में संडे को टोटल लॉकडाउन
भोपाल. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सालभर बाद फिर से कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी में नई गाइडलाइंस लागू की गई है। खासकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अधिक सख्ती बरतनी पड़ रही है। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में संडे को टोटल लॉकडाउन करना पड़ा है। देश में 11.6 मिलियन केस आ चुके हैं। हालांकि इसमें से 11.1 मिलियन मरीज ठीक हो चुके हैं, लेकिन 1.60 लाख लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि दुनियाभर में 123 मिलियन केस सामने आ चुके हैं। इनमें 69.5 मिलियन ठीक हुए, जबकि 2.71 मिलियन लोगों की मौत हो गई। बता दें कि देश में कोरोना का ‘R-फैक्टर’ बढ़ रहा है। ‘R-फैक्टर’ यानी वायरस का रिप्रोडक्शन। यानी कोई संक्रमित व्यक्ति कुछ लोगों में संक्रमण फैलाता है। यह सबसे अधिक महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में बढ़ रहा है। इसमें एक संक्रमित व्यक्ति 5 लोगों को बीमार करता है। भारतीय चिकित्सा शोध परिषद (ICMR) की कोरोना टास्क फोर्स के ऑपरेशन और रिसर्च ग्रुप के चेयरमैन प्रो. नरेंद्र अरोड़ा ऐसी आशंका जताते हैं। मुंबई की धारावी में फिर कोरोना फैल गया है। नागपुर में 31 मार्च तक हार्ड लॉकडाउन लगाया गया है। मप्र में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संडे को लॉकडाउन लगाया गया है। देखें कुछ तस्वीरें...

भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 43,846 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,15,99,130 हुई। 197 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,59,755 हो गई है।
(यह तस्वीर भोपाल की है)
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,09,087 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,11,30,288 है।
(यह तस्वीर भोपाल की है)
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार कड़े कदम उठा रही है। लॉकडाउन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को मॉस्क पहनाए।
यह तस्वीर महाराष्ट्र के नागपुर की है। यहां MPSC स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
महाराष्ट्र: MPSC स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 आज शुरू हो रही है। परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचे। परीक्षा केंद्र में छात्रों का थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है।
देश में कोरोना के बढ़ते केस के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यह तस्वीर पंजाब की है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.