- Home
- National News
- अरूणाचल दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- भारत के इन वीर सपूतों पर हमें नाज़ है
अरूणाचल दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- भारत के इन वीर सपूतों पर हमें नाज़ है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने शुक्रवार को चीन और भारत के सीमा पर बनाए गए बामुला चौकी पहुंचे और सेना के जवानों के साथ स्थितियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। वहीं, सेना के जवानों से मिलने के बाद रक्षामंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने देश के सुरक्षाबलों से मुलाकात की। इससे पूर्व उन्होंने मैत्री कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अरूणाचल प्रदेश को लेकर सरकार की नीतियों को भी बताया।
18

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बामुला चौकी का निरीक्षण कर सीमा के हालात का जायजा लेते हुए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा बलों के साथ भोजन किया।
38
सीमा पर पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह ने जवानों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
48
मैत्री कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा जवानों द्वारा कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। जिसमें जवानों ने अपना हुनर दिखाया।
58
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। जिसमें अरूणाचल प्रदेश की संस्कृति के अनुसार कार्यक्रम का प्रस्तुत किया गया।
68
कार्यक्रम की शुरूआत से पहले राजनाथ सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
78
अरूणाचल दौरे पर पहुंचने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्थानीय मंदिर में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की।
88
कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos