MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Target Killing: एलजी का ऐलान-आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, कश्मीर पंडितों ने कहा-पाक से युद्ध करो

Target Killing: एलजी का ऐलान-आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, कश्मीर पंडितों ने कहा-पाक से युद्ध करो

राजौरी(Rajouri). राजौरी में लगातार दो दिन 1-2 जनवरी को हुए आतंकी हमले के विरोध में अल्पसंख्यकों(कश्मीर पंडितों और गैर मुस्लिम) में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उपराज्यपाल ने भरोसा दिलाया है कि आतंकवाद को सख्ती से कुचला जाएगा। वहीं, कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की मांग उठाई है। वहीं, 3 जनवरी को भी सनातन धर्म सभा के साथ मिलकर विहिप और बजरंग दल ने बंद का ऐलान किया है। बता दें कि राजौरी के एक गांव में 1 जनवरी को अल्पसंख्यक समुदाय के घरों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। इसमें चार नागरिकों की मौत हो गई थी। इस हमले के विरोध में 2 जनवरी को धांगरी गांव में जब लोग प्रदर्शन कर रहे थे, तब आईडी ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मासूम भाई-बहन मारे गए थे। कई घायल हुए थे। पढ़िए पूरी डिटेल्स और देखिए कुछ तस्वीरें...

4 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jan 03 2023, 11:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

राजौरी में आतंकी हमले में मारे गए 6 नागरिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग डांगरी गांव में जमा हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
214

 आतंकी घटना में एक और सनसनीखेज मोड़  तब आ गया, जब राजौरी में कश्मीरी पंडितों पर दूसरा हमला हुआ। राजौरी के एक गांव में अल्पसंख्यक समुदाय पर संदिग्ध आतंकवादी हमले में मारे गए चार नागरिकों  के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के सभास्थल पर सोमवार को एक ID ब्लास्ट हुआ था। इसमें भी कई लोग घायल हुए हैं। इसमें मासूम भाई-बहन भी मारे गए थे।

314

एलजी बोले-आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार शाम राजौरी में हुए जघन्य आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि इस घृणित कार्य के लिए आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे पहले दिन में, उन्होंने कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा करते हुए हमले में मारे गए प्रत्येक नागरिक के निकटतम रिश्तेदार (Next of Kin) के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी और गंभीर रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की घोषणा की। 

414

अपनी मुलाकात के दौरान एलजी सिन्हा ने डांगरी गांव में शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से कहा, “दुख की इस घड़ी में पूरा देश और सरकार परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और जिला प्रशासन सभी परिवारों और लोगों की जरूरतों और मुद्दों को देखने के लिए प्रतिबद्ध है।"

514

एलजी ने धांगरी(डांगरी) गांव के सरपंच, डीडीसी, बीडीसी सदस्यों और शहीदों के परिवारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, हमने सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है और मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस हमले के दोषियों को जल्द सजा दी जाएगी। इस घृणित हमले की आतंकवादियों को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उपराज्यपाल ने बैठक के दौरान कहा, यह आतंकवादियों और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को कुचलने का हमारा दृढ़ संकल्प है।
 

614

डीजीपी बोले- पुलिस को टार्गेट करके किया गया था आईडी ब्लास्ट: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को राजौरी में दो बैक-टू-बैक हमलों में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने का संकल्प लेते हुए कहा कि सोमवार सुबह आईईडी विस्फोट सीनियर आफिसर्स को टार्गेट करने के लिए एक सुनियोजित हमला था।

714

डांगरी बस्ती आईडी ब्लास्ट:डांगरी बस्ती में एक आईईडी विस्फोट में चार और सात साल की उम्र के भाई-बहनों की मौत हो गई थी। इसी बस्ती में रविवार शाम को आतंकवादियों ने तीन घरों में गोलीबारी की थी, जिसमें चार नागरिक मारे गए थे और छह घायल हो गए थे।

814

डीजीपी जब रविवार को हमले में मारे गए लोगों के शवों का दाह संस्कार करने के लिए प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने विरोध स्थल पर गए, तब उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

914

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना और भाजपा के वरिष्ठ नेता विबोध गुप्ता ने कहा कि वीडीसी(Village Defence Committees) से पुलिस ने 60 प्रतिशत बंदूकें वापस ले ली हैं। इस पर डीजीपी ने कहा कि अगर कुछ बंदूकें वापस ले ली गई हैं, तो उन्हें वापस कर दिया जाएगा। जहां भी और बंदूकों की जरूरत होगी, उन्हें मुहैया कराया जाएगा।

1014

पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की मांग: कश्मीर पंडितों के एक संगठन और जम्मू पश्चिम विधानसभा आंदोलन ने रविवार को राजौरी जिले के धंगरी में हमले के प्रतिशोध में पाकिस्तान के खिलाफ 'युद्ध' की मांग की है। जम्मू और कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए जहां जम्मू पश्चिम विधानसभा आंदोलन और कश्मीरी पंडितों ने सोमवार को धंगरी गांव के विभिन्न हिस्सों में भाग लिया।

1114

ये बहुत दु:ख की बात है कि आतंकवाद अभी भी इस रियासत में चल रहा है। बेगुनाहों को मारा जा रहा है। पूरे देश में जिस तरह की नफरत फैलाई जा रही है, ये उसी का नतीजा है- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, बडगाम, जम्मू-कश्मीर

1214

आतंकियों ने साल, 2022 में कश्मीर घाटी में 29 नागरिकों की हत्या की। इनमें 21 स्थानीय निवासी और 8 प्रवासी मजदूर थे। स्थानीय लोगों में 3 कश्मीरी पंडितों सहित 6 हिंदू और 15 मुस्लिम थे।

1314

जून 2021 से लेकर अब तक कश्मीर घाटी में आतंकियों ने कई हिंदुओं को निशाना बनाया है। इसे लेकर कश्मीरी पंडितों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें-Target Killing: राजौरी में फिर हमला, आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के सभास्थल पर ID ब्लास्ट

1414

पुलिस ने बताया कि आतंकवादी रविवार शाम 7 बजे के आसपास गांव में आए। पहले घर में घुसे और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद वे 50 मीटर की दूरी पर दूसरे घर में घुस गए और घर में रहने वालों पर अंधाधुंध गोलीबारी जारी रखी।

यह भी पढ़ें-दिल्ली कांड में चौंकाने वाला खुलासा: 14 किमी तक कार से घिसटी लड़की के साथ स्कूटर पर सहेली भी थी,जो डरकर भाग गई

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'PM बनने का नंबर कभी नहीं आएगा', अमित शाह ने क्यों कहा- नकली संसद में बैठे रहिए
Recommended image2
Jalandhar Accident: Yo Yo हनी सिंह के भतीजे विदित समेत 2 की मौत, जानिए कब, कहां और कैसे हुई घटना?
Recommended image3
IAF VAYU Strategy: ड्रोन से AI तक, दुश्मन को कैसे जवाब देगी वायु सेना? देखें नए एयर चीफ का मास्टरप्लान!
Recommended image4
Now Playing
Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
Recommended image5
JP Nadda: 'झूठ, अफवाह और अराजकता...', INDIA गठबंधन की रैली पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved