MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • साढ़े 7 घंटे के ऑपरेशन में डॉक्टरों ने जोड़ा ASI का कटा हाथ, निहंग सिखों ने तलवार से कर दिया था हमला

साढ़े 7 घंटे के ऑपरेशन में डॉक्टरों ने जोड़ा ASI का कटा हाथ, निहंग सिखों ने तलवार से कर दिया था हमला

चंडीगढ़.  कोरोना वायरस के कहर के बीच चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, डॉक्टरों ने पटियाला पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह के कटे हाथ को उनके शरीर से जोड़ दिया है। रविवार सुबह निहंग सिखों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। इस दौरान एएसआई हरजीत के हाथ पर तलवार से हमला कर दिया गया, जिसमें एएसआई की हाथ कटकर अलग हो गई थी। जिसके बाद एएसाई को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां साढ़े सात घंटे का ऑपरेशन करके उसे फिर से जोड़ दिया गया है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 13 2020, 02:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
साढ़े सात घंटे लगातार ऑपरेशन थिएटर में बिताने के बाद डॉक्टरों ने इस काम को अंजाम दिया है। प्लास्टिक सर्जरी के जरिए कटे हाथ को जोड़ा गया है। 
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
पीजीआई बुलेटिन के मुताबिक पीजीआई के निदेशक जगत राम को डीजी पुलिस दिनकर गुप्ता ने सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर रविवार को फोन किया। 
310
डॉक्टर जगत राम ने तत्काल इमरजेंसी टीम को एक्टिवेट कर दिया और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर में तैयारियां की जाने लगीं। पीजीआई ने प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर रमेश शर्मा को हाथ फिर से जोड़ने के लिए टीम बनाने की जिम्मेदारी दी। 
410
इस प्लास्टिक सर्जरी टीम में सुनील गाबा, जेरी आर जॉन, सूरज नायर, डॉक्टर मयंक, चंद्रा भी शामिल रहे। पीजीआई एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी दी कि पुलिसकर्मी का बायां हाथ शरीर से पूरी तरह से अलग हो गया था। हाथों को फिर से जोड़ने का काम करीब सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। 
510
साढ़े सात घंटे तक ले ऑपरेशन में रेडियल, उलनार धमनी, वेना कमिटेंट और एक अतिरिक्त डोरसल वेन को डॉक्टरों ने जोड़ा। सभी फ्लेक्सर्स और एक्सटेंडर को ठीक तरीके से जोड़ दिया गया। इस बात की जानकारी डॉक्टर जगत राम ने दी। 
610
उन्होंने कहा कि नसों को कलाई के साथ जोड़ दिया गया। हड्डियों को भी सही तरीके से जोड़ा गया। इसके लिए थ्री-के वायर का भी इस्तेमाल किया गया। निदेशक के मुताबिक इस ऑपरेश में करीब साढ़े सात घंटे लगे। 
 
710
यह एक बेहद चैलेंजिंग सर्जरी रही जिसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। पीजीआई के डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जिन डॉक्टरों ने हाथ जोड़ा है, उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का हाथ पहले की तरह काम करेगा। 
 
810
कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर तैनात हरजीत पर रविवार को निहंग सिखों के एक दल ने हमला किया और उनका हाथ काट दिया। अलसुबह पटियाला की सड़कों पर हुए इस वाकये से वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हौसले पस्त होते, इससे पहले हरजीत खुद अपनी जिंदगी बचाने के लिए कटा हाथ लेकर स्कूटी से ही इलाज कराने अस्पताल चले गए।
 
910
ऐसे हुआ हमलाः पुलिस ने बताया कि चार-पांच ‘निहंग’ वेषधारियों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक गाड़ी में यात्रा कर रहा था। इस दौरान मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिये कहा।
1010

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, 'उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी।' जिसके बाद निहंग सिखों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सत्य निकेतन हादसा: मालिक के बेटे ने बताए 2 PG ऑपरेटरों के नाम, एक गिरफ्तार...दूसरा कौन?
Recommended image2
कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केसः बहू ने क्यों दी ससुर के मौत की सुपारी?
Recommended image3
Rakesh Mehta Suicide: दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में क्या?
Recommended image4
Global News: ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, 5 टैंकर तबाह...UN मैप से बैंक हड़ताल तक 10 बड़े अपडेट
Recommended image5
आज की 10 बड़ी खबरें: बिहार में 34 लाख लोग प्रभावित-रुपया गिरा, Samsung में छंटनी और PMO का फर्जी अफसर गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved