MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • 4 साल में PM ने 8 बार किया देश को संबोधित, कोरोना के चलते 26 दिन में चौथी बार मोदी ने रखी अपनी बात

4 साल में PM ने 8 बार किया देश को संबोधित, कोरोना के चलते 26 दिन में चौथी बार मोदी ने रखी अपनी बात

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1 हजार से ऊपर हो चुके हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाने का भी ऐलान किया। इससे पहले 25 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। यह 14 अप्रैल को खत्म हो रहा था। लेकिन अब इसे 3 मई यानी 19 दिन के लिए बढ़ा दिया गया। इससे पहले पीएम मोदी ने चार साल में 8 बार देश को संबोधित किया। सबसे पहले पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने धारा 370 हटने के बाद भी देश के नाम संबोधन दिया था। वहीं, पुलवामा हमले के बाद लोगों के अंदर बढ़ रहे गस्से को कम करने के लिए भी उन्होंने संबोधित किया था। वहीं, कोरोना काल में यह पीएम मोदी का चौथा संबोधन था।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 15 2020, 12:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

पहला संबोधन- 8 नवंबर, 2016 नोटबंदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे देश में नोटबंदी का ऐलान किया। उन्होंने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट चलन से बाहर होने की बात कही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

दूसरा संबोधन- 15 फरवरी, 2019 (पुलवामा हमले के बाद): 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में गुस्सा था। पीएम मोदी ने 15 फरवरी को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था, ''जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।''

38

तीसरा संबोधन- 27 मार्च, 2019 (मिशन शक्ति): मोदी ने 27 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया था। यह उनका तीसरा संबोधन था। इसमें उन्होंने बताया था कि भारत एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण करने वाला चौथा देश बन गया है।  डीआरडीओ ने  लोअर अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया था। भारत यह ताकत रखने वाला रूस, अमेरिका और और चीन के बाद चौथा देश बन गया।

48

चौथा संबोधन- 8 अगस्त 2019 (आर्टिकल 370 हटाने के बाद) : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पीएम मोदी ने 8 अगस्त 2019 को रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने वादा किया था कि आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू जम्मू विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएगा। 

58

पांचवा संबोधन - 19 मार्च, 2020 (जनता कर्फ्यू की अपील): कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले को देख पीएम मोदी ने 19 मार्च को जनता को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, सुरक्षाबल, पुलिसकर्मी, मीडिया और सफाईकर्मियों के लिए शाम 5 बजे ताली थाली बजाने की अपील की थी।

68

छठवां संबोधन- 24 मार्च (देश में लॉकडाउन का ऐलान): प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को एक बार फिर जनता को संबोधित किया। इस दौरान 25 मार्च से पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया।

78

सातवां संबोधन- 3 अप्रैल (5 अप्रैल रात 9 बजे, 9 मिनट दीया मोमबत्ती जलाने की अपील): पीएम मोदी ने 3 अप्रैल को वीडियो संदेश के माध्यम से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए कोरोना के खिलाफ एकता का संदेश देने के लिए घर की लाइट बंद कर बालकनी, छत पर दीया, मोमबत्ती, मोबाइल फ्लैश लाइट और टार्च जलाने की अपील की। 

88

आठवां संबोधन- लॉकडाउन-2 का ऐलान:  पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को जनता को एक बार फिर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया। इससे पहले 25 मार्च को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। यह 14 अप्रैल को खत्म होना था। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rakesh Mehta Suicide: दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में क्या?
Recommended image2
Global News: ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, 5 टैंकर तबाह...UN मैप से बैंक हड़ताल तक 10 बड़े अपडेट
Recommended image3
आज की 10 बड़ी खबरें: बिहार में 34 लाख लोग प्रभावित-रुपया गिरा, Samsung में छंटनी और PMO का फर्जी अफसर गिरफ्तार
Recommended image4
Mahant Swami Maharaj: कौन हैं BAPS गुरु? Eiffel Tower विवाद में क्यों घिरे?
Recommended image5
Rahul Gandhi New Team: क्या कांग्रेस में अब नहीं चलेगी 'सिफारिश'? 2029 से पहले राहुल का बड़ा दांव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved