- Home
- National News
- सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों से एंटी सैटेलाइट तक..राजपथ पर इन अद्भुत नजारों ने खींचा सबका ध्यान
सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों से एंटी सैटेलाइट तक..राजपथ पर इन अद्भुत नजारों ने खींचा सबका ध्यान
नई दिल्ली. 71 वें गणतंत्र दिवस की परेड न सिर्फ इस देश के लिए ही नहीं दुनिया के लिए खास रही। भारत के पड़ोसी देशों के लिए यह परेड इस लिहाज से भी खास है क्योंकि इसमें उनके दिलों को दहलाने का पूरा प्रबंध किया गया था। राजपथ पर आयोजित परेड में इस बार काफी कुछ ऐसा दिखा जो अब तक नहीं हुआ था। इस बार दुनिया ने उन बहादुर कमांडो की उस टुकड़ी को देखा, जिसने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी कैंपों को तबाह किया था। इसके अलावा दुश्मन का दिल दहला देने और अचूक निशाना लगाने वाली ऑटोमैटिक तोप ने भी पहली बार इस परेड की शोभा को बढ़ाया। इसके अलावा पहली बार सेना की पुरुषों की टुकड़ी की कमान एक महिला सैन्य अधिकारी के हाथों में दिखाई दी। इन सब के बीच हम आपको बता रहे हैं कि इस बार क्या क्या पहली बार हुआ।

29 सितंबर 2016 को जिस पैरा कमांडो के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइल की थी और कई आतंकी कैंपों को तबाह किया था, पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में सेना की यह टूकड़ी दिखाई दी। पाकिस्तान न तो कभी इस तारीख को और न ही इन जवानों को भूल पाएगा। इन जवानों ने पाकिस्तान से उरी हमले का बदला लिया था।
हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए अमेरिकी हेलीकॉप्टर अपाचे और चिनूक पहली बार गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ के ऊपर उड़ान भरते दिखाई दिएं। यह दोनों हेलीकॉप्टर हमला करने के अलावा तेजी से सेना का साजो-सामान और जवानों को पहुंचाने में सक्षम हैं। इस बार वायुसेना दिवस पर पहली बार देशवासियों को दिखाया गया था। जिसके बाद अब इसका प्रदर्शन राजपथ पर आयोजित परेड में किया गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.