MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • कोरोना में लॉकडाउन की वजह से मौत का आंकड़ा हुआ कम, श्मशान घाट पर दाह संस्कार में आई कमी

कोरोना में लॉकडाउन की वजह से मौत का आंकड़ा हुआ कम, श्मशान घाट पर दाह संस्कार में आई कमी

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के बीच अच्छी खबर यह है कि श्मशान घाट पर दाह संस्कार में कमी आई है। अमृतसर के शिवपुरी श्मशान घाट अधिकारी धर्मेंद्र के मुताबिक, लॉकडाउन से पहले 25-30 शव आया करते थे। अब ये 12-15 रह गए हैं। यानी औसत देखा जाए तो मौत का आंकड़ा 50% तक कम हुआ है। आजकल एक्सीडेंट, हार्ट अटैक और लड़ाई-झगड़े के केस कम हो गए हैं। वातावरण साफ होने के कारण भी मृत्यु दर में कमी आई है। अमृतसर नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि लॉकडाउन होने की वजह से लोगों का मिलना-जुलना कम हो गया है जिसकी वजह से एक्सीडेंट और क्राइम रेट कम हुआ है। प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आई है इसलिए लोगों का मृत्यु दर कम हुई है। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 28 2020, 07:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

लॉकडाउन की वजह से मौत में 9% की गिरावट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 मार्च से लॉकडाउन होने के चलते अन्य कारणों से मौतों में करीब 9% गिरावट आई है। देश में हर दिन सड़क दुर्घटना, आत्महत्याओं, आपराधिक घटनाओं, वायु प्रदूषण, हार्ट अटैक, कैंसर, टीबी, निमोनिया, ब्रेन स्ट्रोक सहित कई गंभीर बीमारियों व अन्य कारणों से मौतें होती हैं। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

दिल्ली के घाट निगम बोध पर अंतिम संस्कार में 50% की कमी
दिल्ली के सबसे बड़े श्मशान घाट निगम बोध के मुख्य प्रबंधक सुमन कुमार गुप्ता का कहना है कि औसतन एक महीने में उनके यहां 2 हजार अंतिम संस्कार किए जाते हैं लेकिन मार्च से लेकर अब तक इनमें करीब 50% से 60% तक कमी आई है।

312

लोधी रोड श्मशान घाट पर सिर्फ 30% ही अंतिम संस्कार
लोधी रोड श्मशान घाट की बात करें तो वहां इस महीने 30% ही अंतिम संस्कार हुए हैं। राजधानी के सबसे बड़े दिल्ली गेट कब्रिस्तान के अनुसार एक दिन में औसतन करीब 20 लोगों को सुपुर्द ए खाक किया जाता है लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर औसतन 4 से पांच पर पहुंच गया है।

412

काशी के मणिकर्णिका घाट पर भी अंतिम संस्कार में कमी
काशी के मणिकर्णिका और हरिश्‍चंद्र श्मशान में आमतौर पर शवदाह के लिए लाइन लगती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मणिकर्णिका घाट पर आम दिनों में तकरीबन 100 के आसपास शवों का औसत है। जो आज घट कर 10 से 15 रह गया है। मई-जून में यह संख्‍या 200 तक चली जाती है।

512

हर दिन औसर 415 लोगों की मौत होती थी, अब कमी आई है
सेव लाइफ फाउंडेशन के एक आंकड़े के मुताबिक, देश में हर दिन औसतन 415 लोगों की मौत होती है। साल में करीब डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मौत होती है। सड़क हादसों में काफी हद तक गिरावट आई है। 

612

हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या में कमी आई
एम्स के डॉक्टर राकेश यादव बताते हैं कि हार्ट अटैक में काफी कमी देखने को मिल रही है। पहले हर दिन एम्स में 25-30 मरीज आते थे, लेकिन अब यह संख्या 10 से 15 हो गई है। दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रेम अग्रवाल के मुताबिक, 12 से 15 मरीज हर दिन आते थे, लेकिन यह आंकड़ा दो से तीन पर पहुंच गया है।

712

राजस्थान में कोरोना के 2328 केस
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने बताया कि अब तक राज्य में 2328 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। राज्य में कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। हम कोरोना टेस्ट करने की अपनी क्षमता को भी बढ़ा रहे हैं। एक हफ्ते के भीतर हम रोजाना 10,000 टेस्ट करने में सक्षम होंगे। 

812

बिहार में कोरोना के 359 केस
बिहार स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव संजय कुमार के मुताबिक, बिहार में आज 13 और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 359 हो गई है। 

912

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 2043 केस
उत्तर प्रदेश के मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 1612 है। ठीक होकर घर जा चुके लोगों की संख्या 400 है। अब तक 31 लोगों की मौत हुई है। 
कुल मामलों की संख्या 2043 है। ये मामले 60 जिलों से आए हैं, इनमें से 7 जिलों में अब कोई सक्रिय पॉजिटिव मामला नहीं है।

1012

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 565 मरीज
जम्मू और कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सभी कश्मीर संभाग से हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामले 565 हो गए हैं जिनमें 381 सक्रिय मामले शामिल हैं।

1112

केरल में कोरोना के 485 मरीज
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, 4 और व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों को संख्या अब 485 हो गई है, जिसमें 123 सक्रिय मामले शामिल हैं।

1212

कर्नाटक में कोरोना से 20 मौत
कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि 28 अप्रैल 2020 के शाम 5 बजे तक राज्य में 523 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। इसमें 20 मौतें और 207 डिस्चार्ज शामिल हैं। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mahant Swami Maharaj: कौन हैं BAPS गुरु? Eiffel Tower विवाद में क्यों घिरे?
Recommended image2
Rahul Gandhi New Team: क्या कांग्रेस में अब नहीं चलेगी 'सिफारिश'? 2029 से पहले राहुल का बड़ा दांव
Recommended image3
PM Modi Vadodara Speech: 'रेल कॉरिडोर देख फूफाजी नाराज होंगे', UPA पर मोदी का तगड़ा तंज
Recommended image4
Delhi Manipuri Musician Case: CCTV में कैद हमलावरों की करतूत, वारदात के बाद ऐसे भागे!
Recommended image5
BRICS Summit 2026: ग्लोबल साउथ, क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स और AI, भारत के 7 बड़े एजेंडे क्या हैं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved