- Home
- National News
- खट्टर सुबह से घर से नहीं निकले तो हुड्डा पहुंचे मतगणना केंद्र... ऐसा दिखा नेताओं का हाल
खट्टर सुबह से घर से नहीं निकले तो हुड्डा पहुंचे मतगणना केंद्र... ऐसा दिखा नेताओं का हाल
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। जिसके परिणाम आज यानी 24 अक्टूबर आने लगे हैं। इस बीच कोई नेता मतगणना केंद्र पर दिखे तो किसी ने अपनी सरकार बनाने की बात कर रहा है। बता दें कि 2014 में 76.6% मतदान हुआ था। मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 90 में से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अन्य 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। हरियाणा में लगभग 1 करोड़ 83 लाख मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया। 1169 उम्मीदवारों की विधानसभा चुनाव 2019 में किस्मत आजमाई थी। 9% महिला उम्मीदवार हैं। 2014 में भी 9% महिला उम्मीदवार थीं। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जबकि इनेलो और जेजेपी भी चुनावी मैदान में है।
15

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सुबह से घर से बाहर नहीं निकले हैं। वे कर्नाल विधानसभा सीट से खड़े हुए हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मीडिया से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बहुमत आएगा
35
कैथल में एक मतगणना केंद्र में कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला।
45
JJP के दुष्यंच चौटाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा ना बीजेपी, ना कांग्रेस 40 पार करेगी, सत्ता की चाबी जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के हाथ में है।
55
दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की उम्मीदवार पहलवान बबीता फोगट का कहना है कि लोगों ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है, यही मेरी ताकत है, और जो मुझे आगे बढ़ाती है। मुझे जनता और खुद पर भरोसा है, लोग अपनी बेटी को आशीर्वाद देंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos