भारी बारिश से उफन रही नदियां, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की चौंकाने वाली कुछ तस्वीरें
मौसम डेस्क.दक्षिण पश्चिमी मानसून(south west monsoon) की एक्टिविटी बढ़ने से एक बार फिर देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर नदियां उफन रही हैं। बांधों से पानी छोड़े जाने से बाढ़ आ रही है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड्स की घटनाएं हो रही हैं। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन( Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan) सोमवार को पहले की सचेत कर चुके हैं कि राज्य भर में बड़े बांधों के डैम खोले जाने से नदियों में जलस्तर बढ़ेगा, इससे बाढ़ का खतरा है। विजयन ने कहा कि राज्य सरकार ने उन क्षेत्रों से लोगों को निकालने के उपाय किए हैं, जहां जल स्तर बढ़ने की संभावना है। केरल के पूर्वी हिस्से में बारिश के कारण बांधों और जलाशयों में पानी का प्रवाह अभी भी तेज है। इडुक्की जिले के अधिकारियों ने कहा कि इडुक्की जलाशय में जल स्तर 2386.10 फीट है। चूंकि पेरियार में जल स्तर बढ़ सकता है, जो एर्नाकुलम जिले से होकर बहती है, लिहाजा 21 सदस्यीय नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की एक टीम जिले में है। इस बीच, केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मानसून के दौरान उचित और तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए जनहित याचिका (PIL) पर स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने ने माना कि लगातार बारिश से राज्य में लोगों के जीवन और संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। आगे देखिए देश के अलग-अलग हिस्सों की कुछ तस्वीरें...

देश के कई राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून(south west monsoon) की एक्टिविटी बढ़ने से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह तस्वीर केरल के अलाप्पुझा जिले की है। यहां मानसून की बारिश के कारण घर डूब गए हैं।
यह तस्वी मनाली की है। क्षेत्र में लगातार मानसूनी बारिश के कारण ब्यास नदी में बाढ़ के कारण मनाली-लेह राजमार्ग का एक हिस्सा बह गया।
यह तस्वीर सोलन की है। यहां मानसून की बारिश के कारण भूस्खलन के बाद शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक पर पत्थर लुढ़कने से रास्ता रुक गया था।
यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की है। लगातार मानसून की बारिश के कारण बादल फटने के बाद मलबे में एक वाहन यूं फंस गया था।
यह तस्वीर पिछले दिनों केरल के त्रिशूर के अथिरापिल्ली से सामने आई थी। क्षेत्र में भारी मानसूनी बारिश के बाद चलकुडी नदी के बीच में एक जंगली हाथी फंस गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.