MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • जापान में इतिहास रचेंगी अवनी चतुर्वेदी, बनेंगी विदेश में फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट

जापान में इतिहास रचेंगी अवनी चतुर्वेदी, बनेंगी विदेश में फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट

नई दिल्ली। भारत की पहली तीन महिला फाइटर पायलट में से एक अवनी चतुर्वेदी एक बार फिर इतिहास रचने वाली हैं। वह आज जापान के लिए रवाना होंगी। भारतीय वायु सेना के सुखोई 30 एमकेआई की पायलट अवनी विदेश में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर पायलट बनेंगीं। वह जापान की वायुसेना के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास करने जा रही टीम का हिस्सा हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 08 2023, 11:03 AM IST| Updated : Jan 08 2023, 11:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

इंडियन एयरफोर्स की महिला अधिकारी फ्रांसीसी वायु सेना सहित भारत आने वाली विदेशी टुकड़ियों के साथ युद्धाभ्यास में भाग लेती रही हैं। अभ्यास के लिए भारत आई फ्रांसीसी वायु सेना की टीम में दो महिला फाइटर पायलट थीं। यह पहली बार होगा जब भारत की महिला फाइटर पायलट विदेशी भूमि पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
 

25

जापान के हयाकुरी और सयामा एयर बेस पर 16 जनवरी से 26 जनवरी तक वीर गार्जियन 2023 अभ्यास होगा। तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक और अवनी चतुर्वेदी की के साथ ट्रेनिंग लेने वाली स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ भी Su-30MKI फाइटर जेट की पायलट हैं। उन्होंने कहा कि Su-30MKI इंडियन एयरफोर्स का सबसे अच्छे और घातक विमानों में से एक है। यह विमान स्वदेशी हथियार प्रणालियों से लैस है।
 

35

भावना कंठ ने कहा कि सुखाई मल्टिरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। इसे जमीन पर हमला करने के साथ ही हवा में लड़ाई करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह हाई स्पीड और लो स्पीड पर बेहद फुर्ती से अपनी दिशा बदल सकता है। यह खासियत सुखोई को दूसरों से अलग बनाती है। यह विमान लंबी दूरी के मिशन को भी अंजाम दे सकता है। 
 

45

Exercise Veer Guardian 2023 में भारत की ओर से चार सुखोई फाइटर प्लने, दो ट्रांस्पोर्ट विमान C-17 ग्लोबमास्टर और एक  IL-78 टैंकर विमान हिस्सा लेंगे। जापानी वायुसेना की ओर से अभ्यास में चार F-2 और चार F-15 फाइटर प्लेन हिस्सा लेंगे।  

यह भी पढ़ें- भीषण ठंड से कांपी दिल्ली, 1.9 डिग्री तक गिरा पारा, लो विजिबिलिटी के चलते उड़ानें प्रभावित, ऑरेंज अलर्ट जारी

55

IAF के अनुसार अभ्यास के दौरान जटिल वातावरण में मल्टी डोमेन एयर कॉम्बैट मिशन किया जाएगा। यह भारत और जापान की वायु सेना को एक-दूसरे से सीखने का मौका प्रदान करेगा। 8 सितंबर 2022 को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित दूसरी 2+2 विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भारत और जापान ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने और पहले संयुक्त फाइटर जेट अभ्यास सहित अधिक सैन्य अभ्यास में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की थी। 

यह भी पढ़ें- 16 साल की लड़की ने महिला को मारी गोली, दो साल पहले उसके बेटे ने किया था रेप

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved