- Home
- National News
- स्वतंत्रता दिवस : हर बार अलग होता है पीएम का अंदाज, 2014 से 2020 तक देखें मोदी के लुक
स्वतंत्रता दिवस : हर बार अलग होता है पीएम का अंदाज, 2014 से 2020 तक देखें मोदी के लुक
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों के साथ साथ अपने ड्रेस सेंस के लिए जाने जाते हैं। उनका ये अंदाज अलग अलग यात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस पर भी नजर आता है। हर बार की तरह पीएम मोदी का पारंपरिक परिधान इस बार भी चर्चा में रहा। 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने केसरिया रंग का साफा पहना। आईए देखते हैं 2014 से 2020 तक स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के लुक...

2020 : पीएम मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर पारंपरिक परिधान पहना। उन्होंने केसरिया साफा भी बांधा। 2014 से अब तक हर बार उनका साफा चर्चा का विषय रहता है।
2019: पिछले साल पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर आधी आस्तीन का कुर्ता पहना था। इसके अलावा उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाला साफा बांधा था।
2018 : पीएम पूरी आस्तीन के कुर्ते में नजर आए थे। उन्होंने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।
2017 : प्रधानमंत्री मोदी चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने हाफ आस्तीन का कुर्ता पहना था।
2016 : प्रधानमंत्री सादे कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। उन्होंने लाल-गुलाबी और पीले रंग का साफा बांधा था।
2015 : प्रधानमंत्री मोदी ने नारंगी रंग का साफा बांधा था। इसके अलावा उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता और सफेद रंग के चूड़ीदार पैजामा पहना था। उन्होंने खादी की जैकेट भी पहन रखी थी।
2014: पीएम स्वतंत्रता दिवस पर सफेद रंग की आधी बांह वाले कुर्ते में नजर आए थे। उन्होंने भगवा और हरे रंग का साफा बांधा था।