MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • दुनिया में 9 देशों के पास 13,400 परमाणु हथियार, जानिए चीन और पाकिस्तान के मुकाबले कहां ठहरता है भारत

दुनिया में 9 देशों के पास 13,400 परमाणु हथियार, जानिए चीन और पाकिस्तान के मुकाबले कहां ठहरता है भारत

नई दिल्ली. दुनिया के 9 देशों के पास करीब 13,400 परमाणु हथियार हैं। जहां एक ओर परमाणु हथियारों ने आज दुनिया को तबाही के मुहाने पर खड़ा कर दिया है, वहीं, इन्हें रखने वाले देश इसे 'सुरक्षा की गारंटी' बताते हैं। भले ही अभी घोषित तौर पर 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, लेकिन दुनिया में तमाम ऐसे देश हैं, जो परमाणु हथियार बनाने के लिए जीन जान से जुटे हैं। आज इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट डे है। इसे दिसंबर 2009 में यूएन के सभी सदस्य देशों ने मनाने का फैसला किया था। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं और चीन और पाकिस्तान के मुकाबले भारत कहां ठहरता है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 29 2020, 08:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

हाल ही में डिफेंस थिंक टैंक स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने ईयरबुक 2020 में जनवरी 2020 तक किस देश पर कितने परमाणु हथियार हैं, इसका खुलासा किया है। 

28

इसके मुताबिक, चीन के पास 320 परमाणु हथियार हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 160, जबकि भारत के पास 150 परमाणु हथियार हैं। 

38

SIPRI की 2019 की ईयरबुक में खुलासा किया था कि चीन के पास 290, पाकिस्तान के पास 150-160 और भारत के पास 130-140 परमाणु हथियार मौजूद थे। 

48

SIPRI के मुताबिक, चीन अपने परमाणु हथियारगृह को आधुनिक कर रहा है और सतह और जल पर मार करने वालीं मिसाइलें और परमाणु-सक्षम फाइटर जेट्स विकसित कर रहा है। 

58

इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान और भारत भी धीरे धीरे अपनी परमाणु की ताकत बढ़ा रहे हैं। 

68

रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार 
इस रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पास 6,375 और अमेरिका के पास 5,800 परमाणु हथियार हैं। दोनों देशों के पास दुनिया में मौजूद हथियारों के 90% परमाणु हथियार हैं।

78

9 देशों के पास 13,400 परमाणु हथियार
अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया के पास जनवरी 2020 तक 13,400 परमाणु हथियार हैं। हालांकि, 2019 की तुलना में कमी आई है। 2019 में 13,865 परमाणु हथियार थे। 

88

3,720 हथियार तैनात 
SIPRI के मुताबिक, दुनियाभर में 3,720 परमाणु हथियार ऑपरेशनल फोर्सेस के साथ तैनात हैं। वहीं, 1800 को हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा गया है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved