- Home
- National News
- पहले रेप किया फिर अश्लील तस्वीर खींची...इंटरनेशनल महिला खिलाड़ी की रुह कंपा देने वाली कहानी
पहले रेप किया फिर अश्लील तस्वीर खींची...इंटरनेशनल महिला खिलाड़ी की रुह कंपा देने वाली कहानी
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने समाजवादी पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि उसके चाचा मोहम्मद जाकी और अन्य 4 लोगों ने उनका शारीरिक शोषण किया है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि वो समाजवादी पार्टी के नेता इंतेजार त्यागी के पास मदद मांगने के लिए गई थी। लेकिन वहां पर इंतेजार त्यागी और उनके भाई रिजवान त्यागी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि समाजवादी पार्टी के नेता इंतेजार त्यागी ने बंदूक की नोंक पर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना नहीं आरोपी इंतेजार त्यागी ने महिला की गंदी तस्वीरें भी ले लीं और उसे वायरल कर देने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपने रिश्तेदार मोहम्मद जाकी समेत कुल 4 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने हाल ही में यहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर से संपर्क कर केस दर्ज कराया है। अब इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
यह पहला मौका नहीं है जब राजनीतिक पार्टी के किसी नेता पर इस तरह के आरोप लगे हों। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति पर भी एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह मामला मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा था।
सितंबर 2013 में सुल्तानपुर से सपा विधायक रहे अरूण वर्मा पर एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि सपा विधायक और उनके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।
साल 2011 में बीएसपी विधायक और बसपा के बड़े नेता दद्दू प्रसाद पर भी बांदा की एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच हुई तो पहले दद्दू प्रसाद का पार्टी ने टिकट काटा बाद में पार्टी से बाहर कर दिया। यूपी चुनाव 2017 में अयोध्या से बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी और उनके साथियों पर एक लड़की ने गैंगरेप का आरोप लगाया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.