घाटी पर जमी बर्फ की चादर, Photos में देखें कैसा दिख रहा धरती पर स्वर्ग
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां श्रीनगर एक मोटी बर्फ की चादर से ढक गया। इससे घाटी में ठंड भी बढ़ गई। कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। वहीं, हिमाचल के लाहौल स्पीति में भी बर्फबारी हुई। आईए तस्वीरों में देखते हैं कैसा दिख रहा धरती का स्वर्ग...

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के अलावा उधमपुर में भी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने जम्मू में बर्फबारी और कश्मीर में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने 20 दिसंबर तक घाटी में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है।
बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और कुलगाम और लद्दाख के करगिल जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।
बर्फबारी के चलते जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। जवाहर टनल पर बर्फ की 9 इंच मोटी चादर छा गई।
जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल के भी कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। यहां लाहौल स्पीति में बर्फबारी हुई।
लाहौल स्पीति के रशेल गांव में भारी बर्फबारी हुई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.