MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री मोदी...देखिए 10 latest photos

कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री मोदी...देखिए 10 latest photos

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया। इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण के साथ ही कर्तव्य पथ का भी शुभारंभ किया। इसी के साथ इंडिया गेट देखने आने वालों या दिल्ली वासियों के लिए सेंट्रल विस्टा एवेन्यू अब पर्यटन का नया केंद्र बन गया है। राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किए जाने पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम गुजरे हुए कल को छोड़ कर नई आने वाली तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अगले तीन दिनों तक कर्तव्यपथ पर पहुंचे और सेल्फी-फोटोज लेकर हैशटैग कर्तव्यपथ के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। 

5 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Sep 08 2022, 10:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमने एक के बाद एक ऐसे कितने ही निर्णय लिए हैं, जिन पर नेता जी के आदर्शों और सपनों की छाप है। नेताजी सुभाष, अखंड भारत के पहले प्रधान थे जिन्होंने 1947 से भी पहले अंडमान को आजाद कराकर तिरंगा फहराया था। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्होंने कल्पना की थी कि लाल किले पर तिरंगा फहराने की क्या अनुभूति होगी। इस अनुभूति का साक्षात्कार मैंने स्वयं किया, जब मुझे आजाद हिंद सरकार के 75 वर्ष होने पर लाल किले पर तिरंगा फहराने का सौभाग्य मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

पीएम मोदी ने कहा कि अगर आजादी के बाद हमारा भारत सुभाष बाबू की राह पर चला होता तो आज देश कितनी ऊंचाइयों पर होता। लेकिन दुर्भाग्य से, आजादी के बाद हमारे इस महानायक को भुला दिया गया। उनके विचारों को, उनसे जुड़े प्रतीकों तक को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ऐसे महामानव थे जो पद और संसाधनों की चुनौती से परे थे। उनकी स्वीकार्यता ऐसी थी कि, पूरा विश्व उन्हें नेता मानता था। उनमें साहस था, स्वाभिमान था। उनके पास विचार थे, विज़न था। उनमें नेतृत्व की क्षमता थी, नीतियां थीं।
 

310

कर्तव्य पथ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह नए भारत के आत्मविश्वास की आभा है। देश को आज एक नई प्रेरणा मिली है। गुलामी का प्रतीक किंग्सवे आज से कर्तव्य पथ बन गया। आज कर्तव्यपथ के रूप में नए इतिहास का सृजन हुआ। गुलामी की एक और पहचान से मुक्ति मिल गई।

410

पीएम मोदी ने कहा कि कर्तव्य पथ केवल ईंट-पत्थरों का रास्ता भर नहीं है। ये भारत के लोकतान्त्रिक अतीत और सर्वकालिक आदर्शों का जीवंत मार्ग है। यहां जब देश के लोग आएंगे, तो नेताजी की प्रतिमा, नेशनल वार मेमोरियल, ये सब उन्हें कितनी बड़ी प्रेरणा देंगे, उन्हें कर्तव्यबोध से ओत-प्रोत करेंगे। उन्होंने कहा कि राजपथ ब्रिटिश राज के लिए था, जिनके लिए भारत के लोग गुलाम थे। राजपथ की भावना भी गुलामी का प्रतीक थी, उसकी संरचना भी गुलामी का प्रतीक थी। जब देश का पथ राजपथ होगा तो उस पर चलने वाली सरकारें, लोकमुखी कैसे हो सकती हैं। कर्तव्य पथ अब सांसदों, नौकरशाहों को कर्तव्य का बोध कराएगा। उन्होंने कहा कि आज राजपथ का आर्किटैक्चर भी बदला है, और इसकी आत्मा भी बदली है।
 

510

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के आदर्श अपने हैं, आयाम अपने हैं। आज भारत के संकल्प अपने हैं, लक्ष्य अपने हैं। आज हमारे पथ अपने हैं, प्रतीक अपने हैं। उन्होंने कहा कि आज अगर राजपथ का अस्तित्व समाप्त होकर कर्तव्यपथ बना है, आज अगर जॉर्ज पंचम की मूर्ति के निशान को हटाकर नेताजी की मूर्ति लगी है, तो ये गुलामी की मानसिकता के परित्याग का पहला उदाहरण नहीं है। ये न शुरुआत है, न अंत है। ये मन और मानस की आजादी का लक्ष्य हासिल करने तक, निरंतर चलने वाली संकल्प यात्रा है।
 

610

वैसे तो यह प्लेस दिल्ली की सबसे लोकप्रिय स्पेस है लेकिन री-डेवलपमेंट के बाद यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। रीडेवलप्ड एरिया में लाल ग्रेनाइट वॉकवे हैं, जो चारों ओर हरियाली के साथ लगभग 1.1 लाख वर्ग मीटर फैले हुए हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट की घोषणा सितंबर 2019 में की गई थी। 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी।

710

इंडिया गेट पर आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लगी प्रतिमा, ग्रेनाइट से बनी है और 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी है। नेताजी की भव्य प्रतिमा को 280 मीट्रिक टन वजन वाले ग्रेनाइट के एक अखंड ब्लॉक (monolithic block)  यानी एक ही पत्थर पर पर तराशा गया है। इसे तैयार करने में 26,000 मानव-घंटे(man-hours) लगे। 65 मीट्रिक टन वजनी मूर्ति का निर्माण करने के लिए ग्रेनाइट मोनोलिथ (granite monolith) मतलब एक ही पत्थर को तराशा गया। मूर्ति को तैयार करने वाले मूर्तिकारों को प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने लीड किया। मूर्ति का निर्माण मार्डन टूल्स(औजार) की हेल्प से ट्रेडिशनल टेक्निक से किया गया। 

810

नई दिल्ली के केंद्र में 42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट है। यह उन 70,000 से अधिक भारतीय सैनिकों को शहादत को याद दिलाता है, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए अपनी कुर्बानी दी थी। जब इंडिया गेट बना, तब यहां यूनाइटेड किंग्डम(UK) के राजा जार्ज पंचम(George V) की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उसे बाद में बुराड़ी रोड स्थित कोरोनेशन पार्क (Coronation Park) में शिफ्ट कर दिया गया था। अब इसी चबूतरे(स्तम्भ) पर नेताजी की मूर्ति विराजी है।
 

910

दरअसल, सेंट्रल विस्टा एवेन्यू, राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक है। यह सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत री-डेवलप किया गया है। पहले इस एरिया को राजपथ कहा जाता था। लेकिन पीएम मोदी ने आज उसे कर्तव्य पथ के रूप में जनता को समर्पित किया। अब राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट का कर्तव्य पथ कहलाएगा। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर पहली बार परेड होगा।
 

1010

सेंट्रल विस्टा मतलब राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का 3.2 किलोमीटर का एरिया। यह 111 साल पहले अस्तित्व में आया था।बंगाल में अपने विरोध से डरे किंग जॉर्ज पंचम को भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली शिफ्ट करनी पड़ी थी। इसकी डिजाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने की थी। 1931 में सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन हुआ था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Tamil Nadu Buses: तमिलनाडु की सड़कों पर उतरीं 250 नई बसें, 130 इलेक्ट्रिक! महिलाओं को भी मिलेगा बड़ा फायदा
Recommended image2
Kiren Rijiju: पवन खेड़ा के 'अशोभनीय' कमेंट पर भड़के रिजिजू, बोले- 'मैं तो पैदाइशी खिलाड़ी हूं'
Recommended image3
मोदी कैबिनेट में फिर ‘बड़ी हलचल’ के संकेत? 12 साल में कितनी बार बदली सरकार की टीम
Recommended image4
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image5
BPSC पर फिर बवाल! पटना में CM आवास की ओर बढ़े छात्रों पर वॉटर कैनन की बौछार, पुलिस से टकराव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved