MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • जानिए कौन हैं शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता को दिया जोर का झटका; कभी उनकी सरकार में थे नंबर 2

जानिए कौन हैं शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता को दिया जोर का झटका; कभी उनकी सरकार में थे नंबर 2

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल सरकार में नंबर 2 कहे जाने वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया। शुभेंदु ने बुधवार को विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसे टीएमसी और ममता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आईए जानते हैं कि कौन हैं शुभेंदु अधिकारी?

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 16 2020, 05:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

शुभेंदु अधिकारी को हाल ही में गृह मंत्रालय ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी है। शुभेंदु अधिकारी पिछले कुछ समय से तृणमूल कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इसी के बाद उनके टीएमसी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे। यहां तक कि भाजपा नेता रूपा गांगुली ने भी कह दिया है कि अगर अधिकारी भाजपा में शामिल होते हैं तो यह उनका स्वागत है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

भगवा रंग में रंगा ऑफिस
शुभेंदु ने हाल ही में अपने क्षेत्र  पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में एक ऑफिस खोला है। इसे भगवा रंग से रंगा गया है। इस ऑफिस को शुभेंदु बाबू सहायता केंद्र नाम दिया गया है। खास बात ये है कि शुभेंदु के करीबी कनिष्क पांडा ने भगवा ऑफिस के सवाल के जवाब में कहा कि यह रंग त्याग और सेवा का प्रतीक है। 

310

शुभेंदु अधिकारी  ममता सरकार में  परिवहन मंत्री थे। उन्होंने 27 नवंबर को मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरी पहचान यह है कि मैं पश्चिम बंगाल और भारत का बेटा हूं। मैं हमेशा पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए लडूंगा। उन्होंने उसी दिन ऐलान कर दिया था कि टीएमसी में रहकर काम करना संभव नहीं है।

410

शुभेंदु अधिकारी को जनाधार वाले एक प्रभावशाली नेता के तौर पर माना जाता है। शुभेंदु अधिकारी ने कांथी पीके कॉलेज से स्नातक में ही राजनीतिक जीवन में कदम रखा था। वे 1989 में छात्र परिषद के प्रतिनिधि चुने गए। शुभेंदु 36 साल की उम्र में पहली बार 2006 में कांथी दक्षिण सीट से विधायक चुने गए। 

510

इसके बाद वे इसी साल कांथी नगर पालिका के चेयरमैन भी बने। शुभेंदु 2009 और 2014 में तुमलुक लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे। उन्होंने 2016 में नंदीग्राम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने ममता ने मंत्री भी बनाया।

610

शुभेंदु का राजनीतिक करियर भले ही 1990 के दशक में शुरू हुआ हो, लेकिन उनका सियासी कद 2007 में बढ़ा। उन्होंने पूर्वी मिदनापुर के वर्ष 2007 के नंदीग्राम आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में शुभेंदु शिल्पी की भूमिका में रहे।

710

इस आंदोलन में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में कई लोगों की मौत के बाद आंदोलन और उग्र हो गया। इसके बाद तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार को झुकना पड़ा। नंदीग्राम और हुगली के सिंगूर में हुए आंदोलन ने तृणमूल कांग्रेस को बंगाल में पकड़ और मजबूत करने का मौका दिया। 

810

शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में परिवहन, जल संसाधन और विकास विभाग तथा सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग मंत्री भी रहे। शुभेंदु पूर्वी मिदनापुर जिले के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
 

910

शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में रहे। वे 1982 में कांग्रेस के टिकट पर कांथी दक्षिण सीट से विधायक भी रहे। शिशिर अधिकारी तुमलुक लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे मनमोहन सिंह सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भी रहे। शुभेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी कांथी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

1010

इन सीटों पर शुभेंदु का प्रभाव
पूर्वी मिदनापुर के अंतर्गत 16 विधानसीटें आती हैं। इसके अलावा पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया जिलों की करीब 5 दर्जन सीटों पर अधिकारी परिवार का प्रभाव माना जाता है। इतना ही नहीं नंदीग्राम आंदोलन में शुभेंदु के कौशल को देखते हुए ममता बनर्जी ने मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया में तृणमूल के विस्तार का काम सौंपा था। शुभेंदु ने इन जगहों पर पार्टी को मजबूत किया। इसके अलावा मुर्शिदाबाद और मालदा में भी शुभेंदु की अच्छी पकड़ बताई जाती है। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आज की 10 बड़ी खबरें: बिहार में 34 लाख लोग प्रभावित-रुपया गिरा, Samsung में छंटनी और PMO का फर्जी अफसर गिरफ्तार
Recommended image2
Mahant Swami Maharaj: कौन हैं BAPS गुरु? Eiffel Tower विवाद में क्यों घिरे?
Recommended image3
Rahul Gandhi New Team: क्या कांग्रेस में अब नहीं चलेगी 'सिफारिश'? 2029 से पहले राहुल का बड़ा दांव
Recommended image4
PM Modi Vadodara Speech: 'रेल कॉरिडोर देख फूफाजी नाराज होंगे', UPA पर मोदी का तगड़ा तंज
Recommended image5
Delhi Manipuri Musician Case: CCTV में कैद हमलावरों की करतूत, वारदात के बाद ऐसे भागे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved