MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कोई 9वीं पास कर बना मंत्री तो कोई MBBS कर राजनीति में आया...ऐसा है लालू यादव का परिवार

कोई 9वीं पास कर बना मंत्री तो कोई MBBS कर राजनीति में आया...ऐसा है लालू यादव का परिवार

नई दिल्ली. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 11 जून को 72वां जन्मदिन है। लालू इन दिनों चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और जेल में बंद हैं। राजद के मुताबिक, लालू का जन्मदिन काफी सादगी से मनेगा। हालांकि, पार्टी बिहार में 72 हजार लोगों को खाना खिलाएगी। लालू यादव 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। कभी इंदिरा गांधी का विरोध कर शिखर तक का सफर तय करने वाले लालू यादव कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए 1 में 2004 से 2009 तक रेल मंत्री भी रहे। लालू का परिवार राजनीति में काफी सक्रिय है। उनकी पत्नी भी राज्य की मुख्यमंत्री रहीं है। उन्होंने तीन बार राज्य की सत्ता संभाली। अभी उनके दोनों बेटे तेजस्वी, तेजप्रताप और बेटी मीसा राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं। आईए जानते हैं कि लालू प्रसाद यादव के कितने बच्चे हैं और वे क्या करते हैं।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 10 2020, 08:22 PM IST| Updated : Oct 14 2020, 01:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं। लालू जब चारा घोटाले में जेल गए थे तो उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। वे तीन बार राज्य की सीएम बनीं। इतना ही नहीं वे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं। लालू की पत्नी पहली बार 2 साल के लिए सीएम बनी थीं। इसके बाद वे दूसरे और तीसरे कार्यकाल में 5 साल तक मुख्यमंत्री रहीं। 

210

लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती हैं। मीसा ने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। उनकी पढ़ाई मां के सीएम रहने के वक्त हुई। ऐसे में उनके दाखिले से लेकर रिजल्ट तक विरोध होता रहा। मीसा ने डॉक्टरी की प्रैक्टिस भी नहीं की। 

310

लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिनी हैं। उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की है। रोहिनी की शादी 2002 में हुई थी। उनके पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह हैं। रोहिनी की शादी की काफी चर्चा रही है। 

410

लालू की तीसरी बेटी चंदा यादव हैं। चंदा की शादी 2006 में विक्रम सिंह से हुई। विक्रम इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं। 

510

लालू की चौथी बेटी का नाम रागिनी यादव है। उनकी शादी कांग्रेस और सपा में नेता रहे जीतेंद्र यादव के बेटे से हुई है। जीतेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव ने 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में भी हाथ अजमाया था। वे सिकंदराबाद से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 

610

लालू यादव की पांचवी बेटी हेमा यादव हैं। उनकी शादी विनीत यादव से हुई है। विनीत राजनीति में सक्रिय हैं। वे दिल्ली में रहते हैं। 

710

पूर्व मुख्यमंत्री की 6वीं बेटी का नाम अनुष्का राव है। उनकी शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीवी राव के साथ हुई है। उनका परिवार राजनीति में सक्रिय रहा है। 

810

पूर्व मुख्यमंत्री की 6वीं बेटी का नाम अनुष्का राव है। उनकी शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीवी राव के साथ हुई है। उनका परिवार राजनीति में सक्रिय रहा है। 

910

तेजप्रताप यादव लालू के बड़े बेटे हैं। बिहार के महुआ से विधायक हैं। वे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। तेजप्रताप ने 12वीं तक पढ़ाई की है। तेजप्रताप की शादी पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रिका राय की बेटी एश्वर्या राय से हुई है। लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है। 

1010

तेजप्रताप यादव लालू के बड़े बेटे हैं। बिहार के महुआ से विधायक हैं। वे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। तेजप्रताप ने 12वीं तक पढ़ाई की है। तेजप्रताप की शादी पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रिका राय की बेटी एश्वर्या राय से हुई है। लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved