PHOTOS: 2 बेटों और एक बेटी के पिता हैं राजनाथ सिंह, 50 साल पहले इनसे की थी शादी
Rajnath Singh Birthday: भारत के रक्षा मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर राजनाथ सिंह 72 साल के हो गए हैं। 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भभौरा गांव में पैदा हुए राजनाथ सिंह का जन्म एक राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का गुजराती देवी था। राजनाथ सिंह 13 साल की उम्र से ही संघ परिवार से जुड़ गए थे। उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में डिग्री ली। वैसे, राजनाथ सिंह के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनकी फैमिली के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है।

राजनाथ की शादी 5 जून 1971 को सावित्री सिंह से हुई। शादी के वक्त उनकी उम्र 20 साल थी। राजनाथ सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। इसके अलावा उन्होंने एक बेटे को गोद भी लिया है।
राजनाथ सिंह के बड़े बेटे का नाम पंकज सिंह है। पंकज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1978 को पलामू जिले के डाल्टनगंज में हुआ था। पंकज सिंह ने नोएडा की एमिटी यूनवर्सिटी से एमबीए किया है। फिलहाल वो नोएडा से बीजेपी के विधायक हैं।
राजनाथ सिंह की बड़ी बहू और पंकज की पत्नी सुषमा सिंह भारतीय शूटर रही हैं। अब वह कोचिंग चलाती हैं। दोनों की नवंबर 2004 में शादी हुई थी। उनकी बेटी का नाम दिव्या और बेटे का नाम आर्यवीर है।
राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह का जन्म 1980 में डाल्टनगंज में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डाल्टनगंज और लखनऊ में हुई। नीरज सिंह ने इंग्लैंड की लिंडस यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है। साल 2000 से वो बीजेपी में जुड़ गए और तब से इसके सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
राजनाथ सिंह की बेटी का नाम अनामिका सिंह है। वो बीजेपी की महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। कई बार वे अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार में नजर आ चुकी हैं।
इनके अलावा राजनाथ सिंह ने एक बेटे को भी गोद लिया है। दरअसल, राजनाथ सिंह जब यूपी के सीएम थे तब उन्होंने 2002 में सैदपुर नगर के वार्ड 11 मदारीपुर की अनुसूचित जाति की सुशीला देवी के प्रतिभाशाली बेटे बृजेंद्र कुमार का बेहतर भविष्य बनाने के इरादे से उन्हें गोद लिया था।
आजमगढ़ के वीरपुर खिलवा निवासी सुशीला देवी के बड़े पुत्र बृजेंद्र सिंह के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। पति के देहांत के बाद सुशीला देवी अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके सैदपुर आ गईं। पढ़ने में तेज बृजेंद्र ने आठवीं में टॉप किया। बाद में राजनाथ सिंह ने बृजेंद्र को गोद ले लिया।
पेशे से डॉक्टर बृजेंद्र ने 27 फरवरी, 2021 को प्रीतिका से शादी की। शादी में राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे और तिलक लगाकर बेटे-बहू को आशीर्वाद दिया था। प्रीतिका ने अंग्रेजी से एमए और कोलकाता यूनिवर्सिटी से बीएड किया है।
ये भी देखें :
दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं है राजनाथ सिंह की बहू, राजनीति नहीं इस फील्ड में है एक्टिव
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.