MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा, रेड, ऑरेंज में कुछ छूट, सभी जोन में खुलेंगी शराब की दुकान, सैलून रहेंगे बंद

लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा, रेड, ऑरेंज में कुछ छूट, सभी जोन में खुलेंगी शराब की दुकान, सैलून रहेंगे बंद

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के बीच तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है। अब लॉकडाउन के 3 मई से बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का पहला चरण था। इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। पीएम मोदी ने खुद इसकी घोषणा की. हालांकि लॉकडाउन 3 लागू करने का आदेश गृहमंत्रालय ने जारी किया है. हालांकि रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ छूट दी गई है। देश में 130 रेड जोन वाले जिले हैं। ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं और ग्रीन जोन में 319 जिले हैं। ग्रीन जोन में मॉल, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थान अभी भी बंद रहेंगे। सभी जोन के शहरों में पान और शराब की दुकानों कुछ शर्तों के साथ खोल सकते हैं। शराब की दुकान खोलने की पहली शर्त है कि वह एकल दुकान होनी चाहिए। यानीं जहां पर भीड़ भाड़ है वहां पर दुकान नहीं खुल सकती है। दुकान खुलने पर दो गज की दूरी का पालन करना होगा। 5 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 01 2020, 07:34 PM IST| Updated : Feb 05 2022, 03:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

17 मई तक किसी भी जोन में नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
17 मई तक लॉकडाउन के दौरान कुछ सुविधाएं हैं जो किसी भी जोन में नहीं मिलेंगी, जिसमें हवाई मार्ग, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर्राज्यीय आवागमन सहित स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थानों का संचालन पर पाबंदी होगी। होटल, रेस्टोरेंट्स, सिनेमा हॉल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स बंद रहेंगे। किसी भी तरह के राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक है। 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से छोटे बच्चों को और ऐसे लोगों को, जिन्हें पहले से ही कोई बीमारी है, इन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ओपीडी, मेडिकल सर्जरी की सेवाएं जारी रहेंगी। एक जिले से दूसरे जिले में जाने की बिल्कुल इजाजत नहीं होगी। अगर कोई राज्य पूरी तरह से ग्रीन जोन में है तो वहां का स्थानीय प्रशासन एक जिले से दूसरे जिले में जाने की अनुमति दे सकता है।

28

ग्रीन जोन में क्या-क्या छूट? 
सभी तरह की गतिविधियों के लिए अनुमति रहेगी। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। 50 फीसदी बसें चलेंगी। बसों में सिर्फ 50% यात्री होंगे। फैक्ट्रियां खुलेंगी। इसके अलावा किसी भी कार्यक्रम को कराने से पहले प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। कार्यक्रम में सीमित लोग ही शामिल हो सकेंगे। 

38

ऑरेंज जोन में क्या-क्या छूट? 
पेड टैक्सी चलेंगी। लेकिन शर्ती होगी कि टैक्सी में एक ही सवारी होगी। निजी कार में ड्राइवर समेत तीन लोग हो सकते हैं। जिले के अंदर आवाजाही हो सकेगी। लेकिन जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे।

48

बैंक, फाइनेंस कंपनी, इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट एक्टिविटी जारी रहेंगी। मैन्युफैक्चिंगर यूनिट में ड्रग्स, फार्मा, मेडिकल डिवाइस, जूट इंडस्ट्री जारी रहेंगी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। रेड जोन में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के जिले- आंध-बिहार के 5-5  जिले,  छत्तीसगढ़ में 1, दिल्ली के 11, गुजरात के 9, हरियाणा- 2, जम्मू-कश्मीर में 4, झारखंड में 1, कर्नाटक- 3 केरल- 2, मध्यप्रदेश में 9, महाराष्ट्र में 14, ओडिशा में 3, पंजाब में 3, राजस्थान में 8, उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश में 19, उत्तराखंड में 1, तमिलनाडु 12, तेलंगाना में 6, प बंगाल में 10 जिले रेड जोन में हैं।

58

देश में 130 जिले रेड जोन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार ने भारत के जिलों में तीन भाग हॉटस्पॉट (रेड जोन), नॉन-हॉटस्पॉट (ऑरेंज जोन) और ग्रीन जोन में बांटा है। भारत सरकार ने 319 जिलों को ग्रीन, 284 को ऑरेंज और 130 जिलों को रेड जोन में रखा है। अब किसी भी जिले में अगर 21 दिनों तक कोई केस नहीं आता तो उसे ग्रीन जोन में रखा जाता है। पहले 28 दिन तक केस देखने होते थे। ऐसे में देश के करीब 45% भाग में सीमाओं के दायरे में और अधिक छूट मिल सकती है। क्योंकि यहां पर कोरोना का खतरा नहीं है।

68

रेड जोन में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के जिले

आंध-बिहार के 5-5 जिले, छत्तीसगढ़ में 1, दिल्ली के 11, गुजरात के 9, हरियाणा- 2, जम्मू-कश्मीर में 4, झारखंड में 1, कर्नाटक- 3 केरल- 2, मध्यप्रदेश में 9, महाराष्ट्र में 14, ओडिशा में 3, पंजाब में 3, राजस्थान में 8, उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश में 19, उत्तराखंड में 1, तमिलनाडु 12, तेलंगाना में 6, प बंगाल में 10 जिले रेड जोन में हैं।

78

आंध्र प्रदेश में हॉटस्पॉट (रेड जोन) कुरनूल, गुंटूर, नेल्लोर, कृष्णा, चित्तूर हैं। बिहार में मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया रेड जोन में हैं। चंडीगंढ़ और छत्तीसगढ़ में रायपुर रेड जोन में है। दिल्ली में हॉटस्पॉट (रेड जोन) दक्षिण दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण पूर्व, पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी, उत्तर पश्चिम दिल्ली। गुजरात हॉटस्पॉट (रेड जोन) अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधी नगर, आनंद, बनासकांठा, अरावली, पंचमहल। हरियाणा हॉटस्पॉट (रेड जोन) सोनीपत, फरीदाबाद रेड जोन में हैं। जम्मू और कश्मीर हॉटस्पॉट (रेड जोन) बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग और श्रीनगर रेड जोन में हैं। झारखंड में सिर्फ रांची रेड जोन है। कर्नाटक हॉटस्पॉट (रेड जोन) बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, मैसूरु रेड जोन में हैं। केरल हॉटस्पॉट (रेड जोन)- कन्नूर, कोट्यम रेड जोन में है।

88

मध्य प्रदेश के रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश में रेड जोन वाले 9 जिले है। इसमें राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, धार, ईस्ट निमाड़, बड़वानी, देवास और ग्वालियर रेड जोन में बने हुए हैं।- ऑरेंज जोन वाले 19 जिले है। ऑरेंज जोन में खरगौन, रायसेन, होशगाबाद, रतलाम, आगर मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा और मुरैना हैं। यह वो जोन है जिसमें संक्रमण के मामले तो हैं, लेकिन तेजी से ग्रीन जोन में आने की उम्मीद है।- ग्रीन जोन वाले 24 जिले है। प्रदेश के रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली और निवाड़ी ग्रीन जोन में है। ग्रीन जोन का मतलब है कि यहां महामारी नहीं है। यह इलाके अब तक कोरोना से दूर हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved