MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करेगा कर्नाटक का यह देसी डॉग, जानें किन मामलों में है खास

PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करेगा कर्नाटक का यह देसी डॉग, जानें किन मामलों में है खास

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी (Special Protection Group) के जवानों के साथ जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर जैसे विदेशी नस्ल के कुत्ते दिखते हैं। अब इनके साथ कर्नाटक के देसी नस्ल का कुत्ता मुधोल हाउंड भी नजर आएगा। मुधोल हाउंड हंटिंग डॉग है। इसे शिकार जैसे काम के लिए अच्छा माना जाता है। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार इन डॉक्स को एसपीजी में शामिल किया जाएगा। आगे पढ़ें क्यों खास हैं मुधोल हाउंड नस्ल के कुत्ते... 

3 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Aug 18 2022, 07:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मुधोल हाउंड नस्ल के कुत्ते पहले ही भारतीय सेना और कुछ अर्धसैनिक बलों के साथ सेवा दे रहे हैं। यह एसपीजी का हिस्सा बनने वाला पहला देसी नस्ल का कुत्ता बन सकता है। रिपोर्टों में कहा गया है कि एसपीजी अधिकारियों ने अप्रैल में कर्नाटक के बागलकोट जिले के थिम्मापुर में कैनाइन रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सेंटर (मुधोल हाउंड) का दौरा किया था और दो नर पिल्लों को लेकर गए थे।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

मुधोल हाउंड शिकार और रखवाली के काम में माहिर होते हैं। ये कुत्ते बहुत तेजी से दौड़ते हैं। इनका स्टेमिना बहुत अच्छा होता है। बेहद चुस्त इन कुत्तों की सुंघने और देखने की क्षमता भी बहुत अच्छी होती है। ये बिना थके लंबी दूरी तक दौड़ सकते हैं। मुधोल हाउंड नस्ल के कुत्ते 72 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक बढ़ सकते हैं। इनका वजन 20-22 किलो तक हो सकता है।
 

35

राजाओं के समय से ही इस नस्ल के कुत्तों का इस्तेमाल शिकार करने के लिए हो रहा है। माना जाता है कि मुधोल हाउंड को सबसे पहले मुधोल के राजा मालोजीराव घोरपड़े ने पाला था। इस इलाके के आदिवासी पहले इस कुत्ते को अपने साथ रखते थे। राजा ने कुत्तों के गुणों को देखा तो उसे पालने और चुनिंदा रूप से प्रजनन कराने का फैसला किया। कहा जाता है कि राजा ने इंग्लैंड की यात्रा के दौरान किंग जॉर्ज पंचम को इन कुत्तों की एक जोड़ी भेंट की थी, जिसके बाद इस नस्ल को मुधोल हाउंड का नाम मिला।
 

45

भारतीय सेना ने फरवरी 2016 में मेरठ में अपने रिमाउंट और पशु चिकित्सा कोर (आरवीसी) प्रशिक्षण केंद्र में मुधोल हाउंड पिल्लों का एक बैच लिया था। यह पहली बार था कि आरवीसी केंद्र में एक स्वदेशी नस्ल को प्रशिक्षित किया गया था। पहले यह केंद्र लैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड जैसी विदेशी नस्लों को प्रशिक्षित करता था। प्रशिक्षण के बाद मुधोल हाउंड कुत्तों को सेना में शामिल किया गया।
 

यह भी पढ़ें-  तमिलनाडु: पत्नी ने गर्म पानी डाल जला दिया पति का प्राइवेट पार्ट, इस बात पर आया था गुस्सा

55

सेना ने पहले मुधोल हाउंड नस्ल के कुत्तों को केवल विस्फोटकों का पता लगाने के लिए ट्रेंड किया गया था। उन्हें गार्ड ड्यूटी, खोज और बचाव या ट्रैकिंग जैसे काम के लिए ट्रेंड नहीं किया गया था। सेना के अधिकारियों ने अनुसार ये कुत्ते उग्रवाद रोधी अभियानों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (आईईडी) का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें- बलात्कारियों की रिहाई पर बोली बिलकिस बानो की वकील- रेप का हर दोषी अब छूट के लिए आवेदन करेगा

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'ऑपरेशन सिंदूर' का वो काला सच, जिसे चीन ने अब तक क्यों छिपाया? ड्रैगन का चौंकाने वाला कुबूलनामा
Recommended image2
Top 10 Morning News: आज सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
Recommended image3
West Bengal New CM: शपथ लेते ही सुवेंदु अधिकारी देंगे बड़ा सरप्राइज! बंगाल के लोगों को मिलेगा ₹5 लाख वाला तोहफा?
Recommended image4
Suvendu Adhikari: बंगाल के नए CM के पास अपनी साइकिल तक नहीं! फिर भी ममता बनर्जी से इतने अमीर
Recommended image5
BIG BREAKING: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री- रूपा गांगुली डिप्टी CM
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved