- Home
- National News
- झारखंड : मोदी ने 9 तो राहुल गांधी ने 5 रैलियां की, रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार, 24 पर सिमटी BJP
झारखंड : मोदी ने 9 तो राहुल गांधी ने 5 रैलियां की, रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार, 24 पर सिमटी BJP
रांची. झारखंड की कुल 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में लग रहा है कि प्रदेश में त्रिशंकु सरकार बन सकती है। भाजपा को कुछ सीटों पर नुकसान होता दिख रहा है। ऐसे में देखते हैं कि पार्टियों के बड़े नेताओं ने कितनी रैलियां कीं। 81 सीटों वाले राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ है। कुल 1216 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 से ज्यादा वीवीआईपी सीटें हैं। आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। पांच चरणों में कुल 65.23% वोटिंग हुई।
15

मोदी ने की 9 रैलियां- पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान 9 रैलियां कर 33 विधानसभा सीटों को कवर किया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
अमित शाह ने 9 रैलियां की- गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के दौरान 9 रैलियां की। इसके जरिए 27 सीटों पर चुनाव प्रचार किया।
35
राहुल गांधी ने 5 और प्रियंका ने 1 रैली की- राहुल गांधी ने 5 रैलियां की और 21 विधानसभा सीटों को कवर किया। प्रियंका गांधी ने सिर्फ 1 रैली की और 3 विधानसभा सीटों को कवर किया।
45
2014 में भाजपा को मिले थे 31.4% वोटझारखंड में साल 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 31.8% वोट मिले। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा को 20.8%(19), बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम-पी को 10.2%(8) वोट मिले। सुदेश कुमार महतो को ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) को 3.7 %(5) वोट मिले।
55
2014 में 66.23% वोट पड़े थेवर्तमान में झारखंड में भाजपा की सरकार है और झारखंड मुक्ति मोर्चा मुख्य विपक्षी पार्टी है। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में साल 2014 के चुनाव में 66.23% वोट पड़े, जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 19, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को 8, कांग्रेस को 6, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) को 5 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ था। राज्य में 24 जिले हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos