बेटी का नामकरण कर ड्यूटी पर लौटा जवान, 15 दिन बाद देश के लिए सीने पर खाई गोली
मुंबई. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप बुधवार को भारी संख्या में हथियारों से लैस पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारी ने शहीद सैनिकों की पहचान नायक संदीप रघुनाथ सावंत (29) और राइफलमैन अर्जुन थापा मगर (25) के रूप में की। सावंत महाराष्ट्र के सतारा जिले के मुंडे-करहड़ गांव के रहने वाले थे। वह अपने पीछे पत्नी स्मिता सावंत को छोड़ गए हैं।
14

गांव में शोक की लहर : महाराष्ट्र के सतारा जिले के मुंढे गांव के रहने वाले भारतीय सेना में नायक संदीप रघुनाथ सावंत के शहादत की खबर से गांव में शोक की लहर है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
हाल ही में बने थे बेटी के पिता : शहीद सैनिक के एक रिश्तेदार के मुताबिक, सावंत हाल ही में एक बेटी के पिता बने थे। बच्ची के नामकरण संस्कार के लिये घर आए थे। उन्होंने कहा कि 15 दिन पहले ही वह अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। शहादत के एक दिन पहले सावंत ने अपने बड़े भाई से बात की थी।
34
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना ने तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए।
44
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार 2018 में जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों के दौरान 83 सुरक्षा बलों ने अपनी कुर्बानी दी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos