MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए बुलाया गया यह अफसर, नाम सुनकर कांपते हैं अपराधी

निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए बुलाया गया यह अफसर, नाम सुनकर कांपते हैं अपराधी

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी होनी है। निर्भया केस के चारों दोषी पवन, मुकेश, अक्षय और विनय अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। यहीं चारों को फांसी दी जाएगी। जेल प्रशासन ने फांसी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान फांसी की बाकी बची प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए स्पेशल पुलिस अफसर दीपक शर्मा को बुलाया गया है। शर्मा अभी मंडोली जेल में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट पद पर तैनात हैं। उनके अलावा उनके साथ असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जय सिंह को भी तिहाड़ में तैनात किया गया। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 19 2020, 05:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
दीपक शर्मा की पर्सनालिटी किसी बॉडीबिल्डर से कम नहीं है। इसी वजह से उन्हें बाउंसर के नाम से भी बुलाया जाता है। उनकी फिजिक किसी हीरो से कम नहीं है। दीपक शर्मा की मजबूत कदकाठी को देखकर कैदी भी कांपते हैं।
210
दीपक शर्मा अपनी पुलिस की ड्यूटी से भी समय निकालकर अपने शरीर का पूरा ध्यान रखते हैं। वे रोजाना 4-5 घंटे वर्कआउट करते हैं। दीपक का फौलादी शरीर देखकर यह साफ दिखता है कि वे अपनी बॉडी का कितना ख्याल रखते हैं।
310
दीपक शर्मा दिल्ली के ही रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई भी दिल्ली में ही हुई है। उन्होंने 2007 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से बीए किया। इसके बाद 2009 में उनका चयन दिल्ली पुलिस में हुआ। वे तिहाड़ जेल में बतौर असिस्टेंट जेलर भर्ती हुए थे।
410
दीपक शर्मा 2013 से फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वे घंटों में जिम में पसीना बहाते हैं। दीपक देशभर में आयोजित होने वाली बॉडीबिल्डिंग की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते हैं। वे अभी तक कई मेडल भी जीत चुके हैं।
510
दीपक शर्मा मिस्टर दिल्ली, मिस्टर यूपी, मिस्टर हरियाणा, वाईएमसीए में भी मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मिस्टर इंडिया में पिछले साल गोल्ड मेडल जीता था।
610
हाल ही में दीपक ने मिस्टर ऑल इंडिया सिविल सर्विस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। इसमें 25 राज्यों के सिविल सर्विस के अफसरों ने भाग लिया था। यहां उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
710
पटियाला कोर्ट ने 5 मार्च को चौथा डेथ वारंट जारी किया। इसके मुताबिक, 20 मार्च को चारों दोषियों को फांसी दी जानी है। हालांकि, इससे पहले तीन बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है, लेकिन कानूनी दांवपेंच के चलते इसे टाल दिया गया।
810
16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 6 लोगों ने दरिंदगी की थी। साथ ही निर्भया के साथ बस में मौजूद दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों को चलती बस से फेंक कर दोषी फरार हो गए थे।
910
इसके बाद निर्भया का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चला था। जहां से उसे सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। 29 दिसंबर को निर्भया ने सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
1010
कोर्ट ने 6 आरोपियों को दोषी ठहराया था। एक नाबालिग था, जिसे 3 साल सुधारगृह में रहने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, एक अन्य दोषी राम सिंह ने जेल में ही फांसी लगा ली। अब चार दोषियों को फांसी दी जानी है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved