- Home
- National News
- बलात्कारियों की फांसी का हो लाइव टेलीकास्ट..निर्भया के दोषियों पर ट्विटर यूजर्स का ऐसा रहा रिएक्शन
बलात्कारियों की फांसी का हो लाइव टेलीकास्ट..निर्भया के दोषियों पर ट्विटर यूजर्स का ऐसा रहा रिएक्शन
नई दिल्ली. सात सालों से न्याय के इंतजार में बैठे पूरे देश की आंखों में उस वक्त चमक आ गई जब दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने निर्भया के दोषियों के लिए डेथ वारंट जारी कर दिया। कोर्ट द्वारा जारी किए गए डेथ वारंट में 22 जनवरी को सुबह 7 बजे 4 दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। कोर्ट द्वारा फरमान जारी होने के बाद से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कोर्ट के आदेश पर सोशल मीडिया पर यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जिसमें कुछ यूजर्स ने निर्भया के मां को सलाम किया है। तो कुछ ने कोर्ट को धन्यवाद कहा है। वहीं, ट्वीटर पर यूजर ने लिखा है कि दोषियों के मौत का लाइव प्रसारण किया जाना चाहिए। जिससे देश में अन्य अपराधियों के भीतर खौफ पैदा हो सके।
15

दिल्ली से बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि अंततः भारत की बेटी को न्याय मिला।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
ट्वीटर पर निशा झा ने लिखा है, 85 महिने बाद भारत की बेटी को मिला न्याय मिल गया है। न्याय में देर हो सकती है उसे इंकार नहीं किया जा सकता है। डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। निर्भया के चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा।
35
प्रवीर कुमार मिस्त्री नामक यूजर ने लिखा है कि यदि कोई खुश होगा तो वह निर्भया का परिवार, जो लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहा था। यह बहुत बड़ी खबर है और मैं उम्मीद करता हूं कि 22 जनवरी को फांसी पर लटकाए जाने के बाद निर्भया की आत्मा को शांति मिलेगी।
45
विभोर आनंद नामक यूजर ने लिखा, भारतीय न्याय व्यवस्था के इतिहास में निर्भया केस याद रखा जाएगा। यह केस मिल का पत्थर साबित हुआ जिसमें कोर्ट ने लोगों के दबाव और भावनाओं के मद्देनजर 7 साल बाद फांसी की तारीख मुकर्रर की है। इसके साथ ही यूजर ने सवाल भी उठाया है कि 9 महिने ट्रायल कोर्ट, 6 माह हाईकोर्ट और 5 साल से अधिक सुप्रीम कोर्ट में मामला अटका रहा। तो न्याय में किसने देरी की।
55
विनीता हिंदुस्तानी नामक यूजर ने निर्भया के मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि अंततः निर्णय आ गया, यह तस्वीर हर कुछ बयां कर रही है। 7 वर्षों का लंबा इंतजार समाप्त हुआ। कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया गया है। 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos