MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Year Ender: 2022 में PM मोदी की वो 10 तस्वीरें, जिन्हें देख 141 करोड़ देशवाशियों को हुआ गर्व

Year Ender: 2022 में PM मोदी की वो 10 तस्वीरें, जिन्हें देख 141 करोड़ देशवाशियों को हुआ गर्व

Year Ender 2022: साल 2022 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 2022 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश-विदेश के कई अहम दौरे किए। इनमें क्वॉड सम्मेलन, यूरोप यात्रा, जी-7 देशों की बैठक के अलावा हाल ही में हुए जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन समेत कई अहम यात्राएं शामिल हैं।  इस दौरान पीएम मोदी वर्ल्ड के टॉप लीडर्स से मिले। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका से लेकर तकनीक में सबसे आगे जापान के राष्ट्राध्यक्षों ने मोदी को सिर-आंखों पर बिठाया। हम दिखा रहे हैं, 2022 में पीएम मोदी के साथ वर्ल्ड लीडर्स की 10 चुनिंदा फोटो, जिन्हें देख 141 करोड़ भारतीयों को भी गर्व होगा। 

4 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Dec 20 2022, 10:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को किया सैल्यूट : 
नवंबर, 2022 में इंडोनेशिया के बाली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के दौरान दुनिया के 20 ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान सभी मैंग्रोव वन विजिट के लिए पहुंचे। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना हाथ उठाकर मोदी को सैल्यूट किया। ये देख पीएम मोदी भी हाथ उठाकर मुस्कुराते नजर आए।    

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

जब मोदी से मिलने उनके पीछे-पीछे आए बाइडेन : 
इंडोनेशिया के बाली में हुए जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में मोदी की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से हुई। यहां एक मीटिंग के दौरान पीएम मोदी जब जाने लगे तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनके पीछे-पीछे खुद मिलने पहुंचे। दरअसल, मोदी बाइडेन को देख नहीं पाए थे। वे दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी बीच बाइडेन ने उन्हें आवाज लगाई और उनके पीछे-पीछे आते हुए हाथ आगे बढ़ाया। बाद में दोनों नेता गले मिले।

310

मोदी के सामने यूं नजर आए फ्रांस-इंडोनेशिया के राष्ट्रपति : 
G20 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिले। बाद में सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष मैंग्रोव फॉरेस्ट देखने पहुंचे। यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो पीएम मोदी को मैंग्रोव के बारे में बताते हुए नजर आए। वहीं मोदी के पीछे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हाथ बांधे खड़े दिखे। 

410

मोदी के कंधे पर हाथ रख मुस्कुराए अमेरिकी राष्ट्रपति : 
जी-20 सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम नरेन्द्र मोदी के कंधे पर हाथ रख मुस्कुराते नजर आए। वहीं, एक अन्य तस्वीर में बाइडेन पीएम मोदी से बातचीत करते दिखे। ये दोनों तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि मोदी ने जी-20 समिट में कोरोना के बाद यूक्रेन संकट को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हमें हमें यूक्रेन-रूस जंग को रोकने का रास्ता तलाशना होगा। 

510

फ्रांस के राष्ट्रपति ने की मोदी से मुलाकात : 
जी-20 सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता बेहद गर्मजोशी के साथ मिले। दोनों किसी मुद्दे पर काफी देर तक चर्चा करते भी दिखे थे। 

610

मोदी से मिलकर मुस्कुराए ब्रिटेन के नए PM :  
कुछ महीनों पहले ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक ने भी जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं।

710

जापान में भी छाए रहे PM मोदी : 
मई, 2022 में जापान की राजधानी टोक्यो में हुई क्वॉड बैठक (Quad Summit) के आखिरी दिन यह फोटो सोशल मीडिया पर छाई रही। इस फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एक साथ सीढ़ियों से उतरते दिख रहे हैं। इस फोटो में प्रधानमंत्री मोदी सबसे आगे चलते हुए इस तरह दिखे, मानों वो इन नेताओं का नेतृत्व कर रहे हैं। 

810

प्रोटोकॉल तोड़ मोदी को रिसीव करने पहुंचे UAE के राष्ट्रपति :  
जून, 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर यूएई के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नाहयान ने बड़ी-ही गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का वेलकम किया। बता दें कि यूएई के राष्ट्रपति खुद पीएम को रिसीव करने अबू धाबी एयरपोर्ट पर गए थे, जो कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। वहीं जब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ यूएई गए थे तब उन्हें रिसीव करने यूएई के न्याय मंत्री पहुंचे थे। 

910

जब मोदी से मिलने को उतावले दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति : 
जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी जून, 2022 में जर्मनी पहुंचे थे। बैठक के दौरान यहां पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की यह फोटो खूब वायरल हुई थी, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री से मिलने को उतावले दिख रहे हैं उसे देखकर ही नए भारत की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

1010

मोदी के साथ कदमताल मिलाते दिखे बोरिस जॉनसन : 
अप्रैल, 2022 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। बैठक के बाद दोनों नेताओं की यह फोटो सामने आई थी, जिसमें बोरिस जॉनसन पीएम मोदी के साथ कदमताल मिलाने की कोशिश करते नजर आए। 

Year Ender: 2022 में भी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने PM मोदी, जानें लिस्ट में उनके बाद कौन-कौन

मोदी की 2022 की वो 7 PHOTOS, जब एक पीएम बन गया आम आदमी

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
नरेंद्र मोदी
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं ध्रुव राठी जो नई मुसीबत में फंसे, 8 साल पुराने केस में कोर्ट से मिला बड़ा झटका
Recommended image2
Railway Bonus 2026: रेल कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 11.40 लाख लोगों को मिलेगा 78 दिन का बोनस
Recommended image3
कैसे पकड़ा गया विपक्ष का झूठ! किसने खोली ‘नकली पुलिसवालों’ के वायरल वीडियो की पोल
Recommended image4
Punjab Murder: नशा विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या से भड़का गुस्सा, दुकान में लगाई आग, चौंकाने वाला VIDEO
Recommended image5
Who Is Sachin Waze: ₹90 हजार सैलरी, BMW और 5-स्टार होटल! पूर्व पुलिस अधिकारी की लग्जरी लाइफस्टाइल फिर चर्चा में क्यों?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved