- Home
- National News
- PM मोदी हैं दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, कई ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी उनके सामने कहीं नहीं टिकते
PM मोदी हैं दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, कई ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी उनके सामने कहीं नहीं टिकते
PM Modi Birthday: पीएम मोदी 72 साल के हो गए हैं। 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ये बात अप्रूवल रेटिंग एजेंसी के एक सर्वे में भी सामने आ चुकी है। सर्वे के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने पॉपुलैरिटी में न सिर्फ दुनिया के कई बड़े नेताओं को पीछे छोड़ दिया है बल्कि सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी उनसे काफी पीछे हैं। मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। मोदी को दुनियाभर के 75% लोगों की पसंद हैं।

मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। मोदी को दुनियाभर के 75% लोगों ने पसंद किया है। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो पीएम मोदी को ट्विटर पर 82.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें दुनिया के 63% लोग पसंद करते हैं। 2018 में हुए चुनाव में मेक्सिको के राष्ट्रपति चुने गए हैं। लोपेज़ ओब्राडोर ने भारी मतों से विजयी रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अल्बानीज को 58% लोग पसंद करते हैं।
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति इग्नाजियो कासिस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। उन्हें 52% लोगों ने पसंद किया है।
स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन इस सूची में पांचवे नंबर पर हैं। एंडरसन दुनिया के 50% लोगों की पसंद हैं।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। अलेक्जेंडर डी क्रू को 43 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो इस लिस्ट में सातवें नंबर पर काबिज हैं। जेयर बोल्सोनारो को 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।
दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। उन्हें महज 41% लोगों ने ही पसंद किया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। दुनियाभर के 39 प्रतिशत लोगों ने जस्टिन ट्रुडो को पसंद किया है।
लिस्ट में दसवें नंबर पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन का नाम शामिल है। उन्हें दुनिया के 39% लोगों ने पसंद किया है।
ये भी देखें :
PM Modi Birthday: मोदी की 10 बातें जो हर एक युवा को सीखनी चाहिए, जिंदगीभर आएंगी काम
PM मोदी की 10 सबसे बेस्ट योजनाएं, जिनसे आए आम आदमी के अच्छे दिन
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.