- Home
- National News
- यस बैंक : जिस बैंक को पिता ने खड़ा किया, वह बर्बादी की कगार पर आया तो क्यों फंस गईं बेटियां
यस बैंक : जिस बैंक को पिता ने खड़ा किया, वह बर्बादी की कगार पर आया तो क्यों फंस गईं बेटियां
नई दिल्ली. जहां एक तरफ यस बैंक में नकदी की किल्लत है। खाताधारक परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी गाज राणा कपूर पर गिरती दिख रही है। यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर सहित पूरे परिवार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। राणा कपूर को 11 मार्च तक ईडी के रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं उनकी बेटी रोशनी कपूर को लंदन जाने से रोक दिया गया। राणा कपूर मुंबई में रहते हैं। उनकी शादी बिन्दु कपूर से हुई। उनकी तीन बेटियां राधा, राखी और रोशनी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बिन्दू कपूर और उनकी तीन बेटियां राखी, रोशनी और राधा के नाम पर कई कंपनियां हैं। इन्होंने कथित तौर पर कई कॉरपोरेट घरानों से रिश्वत (किकबैक) ली है। ये किकबैक कथित रूप से यस बैंक से लोन दिए जाने के एवज में मिला है। दामाद आदित्य पर भी आरोप लग रहे हैं।
121

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर। 8 मार्च, 2020 को मुंबई में गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर। राणा कपूर (यस बैंक फाउंडर) की बेटी रोशनी कपूर 23 कंपनियों की निदेशक हैं। राधा कपूर 20 कंपनियों की निदेशक हैं। वहीं राधा के पति आदित्य खन्ना की भी कई कंपनियों में अहम भूमिका है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

221
राणा कपूर की बेटियां राधा (लेफ्ट) और रोशिनी (राइट)। 30 नवंबर 2012 को ताज पैलेस में अपनी बड़ी बहन के शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के दौरान।
321
राणा कपूर अपने पूरे परिवार के साथ। 30 नवंबर 2012 को राणा कपूर की बड़ी बेटी के शादी का रिसेप्शन था। यह तस्वीर उसी दिन की है।
421
राणा कपूर की बेटियां। गुलाबी रंग के कपड़े में राखी और सफेद कपड़ों में राधा।
521
राणा कपूर की बेटी राखी कपूर टंडन अपने पति अल्केश टंडन के साथ। तस्वीर 9 नवंबर 2014 की है।
621
पी चिदंबरम। 30 नवंबर 2012 के ताज पैलेसमें राणा कपूर की बड़ी बेटी की शादी के रिसेप्शन के दौरान।
721
राणा कपूर की बेटी की शादी के रिसेप्शन में (30 नवंबर 2012) सचिन पायलट अपनी पत्नी सारा पायलट और फारूक अब्दुल्ला के साथ।
821
राणा और बिन्दू कपूर भारतीय फैशन डिजाइनर रितु बेरी द्वारा स्पेनिश फिएस्टा के फैशन शो के दौरान। तस्वीर 27 अक्टूबर 2013 की है।
921
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर अपनी पत्नी बिंदू कपूर के साथ 30 नवंबर 2012 को नई दिल्ली में ताज पैलेस में अपनी बड़ी बेटी की शादी के रिसेप्शन के दौरान।
1021
पूर्वी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राणा कपूर।
1121
राणा कपूर, अमिताभ बच्चन से हाथ मिलाते हुए। तस्वीर मुंबई की 1 अक्टूबर 2013 की है।
1221
23 दिसंबर 2013 की तस्वीर। नीतीश कुमार के साथ राणा कपूर एक प्रोग्राम के दौरान।
1321
एंजेला डारनबरो (लेफ्ट) और प्रिया राणा कपूर। 2 जुलाई, 2015 को लंदन में एलेक्जेंड्रा शुलमैन द्वारा नए उपन्यास "द पैरेट्स" के लॉन्च के दौरान।
1421
पोलो मैच देखते हुए राखी कपूर टंडन।
1521
राखी कपूर टंडन पोलों मैच के दौरान एन्जॉय करते हुए।
1621
राखी कपूर टंडन। 22 नवंबर 2015 को जयपुर पोलो ग्राउंड में पोलो मैच देखते हुए।
1721
भारतीय पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन और सोनू वासन। 22 नवंबर, 2015 को जयपुर पोलो ग्राउंड में बिंदू और राणा कपूर द्वारा आयोजित पोलो मैच के दौरान।
1821
22 नवंबर 2015 को जयपुर पोलो ग्राउंड में बिंदू औ राणा कपूर ने पोलो मैच का आयोजन किया था, इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री और टेलीविजन प्रजेंटेटर रोशनी चोपड़ा।
1921
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर। दिल्ली में 24 फरवरी, 2018 को ईटी ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान।
2021
कौन हैं राणा कपूर?- भारत में यस बैंक के 1000 से ज्यादा ब्रांच हैं और 1800 एटीएम हैं। बैंक की शुरुआत 2004 में राणा कपूर ने अपने रिश्तेदार अशोक कपूर के साथ मिलकर की। 26/11 के मुंबई हमले (2011) में अशोक कपूर की मौत हो गई। इसके बाद से ही बैंक के मालिकाना हक लेकर विवाद की शुरुआत हुई। अशोक कपूर की मौत के बाद उनकी पत्नी मधु कपूर और राणा कपूर के बीच विवाद शुरू हो गया। मधु कपूर अपनी बेटी के लिए बोर्ड में जगह चाहती थीं। मामला कोर्ट पहुंचा और राणा कपूर की जीत हुई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos