MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • असम में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए नाव लेकर निकल पड़ी ये IAS, लोगों ने कहा-ऐसे ही अफसर चाहिए

असम में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए नाव लेकर निकल पड़ी ये IAS, लोगों ने कहा-ऐसे ही अफसर चाहिए

गुवाहाटी. असम में बाढ़ (Flood in Assam) और भूस्खलन(Landslide) ने 27  जिलों में भयंकर तबाही मचा दी है। इस आपदा से 7.18 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(ASDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, नागांव जिले के कामपुर में तीन लोग बाढ़ में बह गए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। 14 जिलों में 359 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। यहां 12,855 बच्चों सहित 80,298 लोग शरण लिए हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम असम सहित तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। देखें कुछ बाढ़ग्रस्त इलाकों की कुछ तस्वीरें..

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : May 20 2022, 02:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

कछार जिले की उपायुक्त IAS कीर्ति जल्ली(Keerthi Jalli, IAS) मीडिया की सुर्खियों में हैं। वे दफ्तर में बाढ़ की स्थिति को लेकर मीटिंग करने के बजाय प्रभावित एरिया में लोगों की मदद के लिए निकल पड़ी हैं। कीर्ति जल्ली असम की बेहतर प्रशासकों में गिनी जाती हैं। इन्हें पब्लिक भी काफी पसंद करती है। असम के लोग अकसर ऐसे ही अफसरों की डिमांड करते हैं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

यह तस्वीर 19 मई, 2022 को असम के नगांव में भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण अपनी साइकिल लेकर क्षतिग्रस्त सड़क को पार करते व्यक्ति की है।  फोटो क्रेडिट-बीजू बोरो / एएफपी

35

ASDMA के अनुसार बजली, बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, कछार, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, गोलपारा, हैलाकांडी, होजई, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन और कार्बी आंगलोंग पश्चिम, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिले में बाढ़ से 7,17,500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ASDMA ने कहा कि अभी तक असम में 1,790 गांव जलमग्न हो गए हैं और 63,970.62 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

45

भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से पश्चिम असम तक दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से होती हुई गुजर रही है। इसकी वजह से भारी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें-असम में बाढ़ और भूस्खलन से मची भयंकर तबाही दिखातीं 10 तस्वीरें, मंजर ऐसा कि लोगों के होश उड़ जाएं
 

55

ASDMA के अनुसार सेना, अर्धसैनिक बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नागरिक प्रशासन, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय लोगों ने नावों और हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 7,334 लोगों को निकाला है। स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक दल भी लोगों की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें-असम में बाढ़: मौत के मुंह में फंसे लोगों को बचाने 'नायक' बनकर उतरे ये वॉलिंटियर्स
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image2
BPSC पर फिर बवाल! पटना में CM आवास की ओर बढ़े छात्रों पर वॉटर कैनन की बौछार, पुलिस से टकराव
Recommended image3
Bihar BPSC विवाद पर पटना में बवाल! छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, पुलिस से झड़प के बाद बढ़ा तनाव
Recommended image4
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Recommended image5
iPhone नहीं, परिवार का टूटता रिश्ता था असली दर्द? महाराष्ट्र की पहाड़ी पर 3 मौतों की नई कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved