- Home
- National News
- एयरो इंडिया 2021: 14 देशों की 602 एग्जिबिशन में दिखा इंडिया का पावर, देखें नये भारत की 18 तस्वीरें
एयरो इंडिया 2021: 14 देशों की 602 एग्जिबिशन में दिखा इंडिया का पावर, देखें नये भारत की 18 तस्वीरें
बेंगलुरु. अमेरिका, उत्तर कोरिया और रूस के बाद भारतीय सैन्य शक्ति दुनिया में चौथे नंबर पर आती है। लेकिन ये तस्वीरें बयां करती हैं कि वो दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया का नंबर-1 शक्तिशाली देश होगा। यह दृश्य बेंगलुरु में चल रही तीन दिवसीय एयरो इंडिया-2021 एग्जिबिशन की हैं। 3 फरवरी से शुरू हुई इस एग्जिबिशन में सैन्य साजो-सामान और लड़ाकू विमानों की प्रदर्शन लगाई गई है। कुछ साजो-सामान असली रखे गए हैं, तो कुछेक के हूबहू मॉडल। इस एग्जिबिशन में 14 देश शामिल हुए हैं। इसमें कुल 602 प्रदर्शक(Exhibitors) रखे गए हैं। इनमें 525 प्रदर्शक भारत और 78 दूसरे देशों के हैं। इसमें 338 वर्चुअल एग्जिबिटर्स हैं। देखिए एग्जिबिशन की कुछ तस्वीरें...

एशिया की सबसे बड़ी एयरो-स्पेस और डिफेंस प्रदर्शनी 'एयरो इंडिया-2021' के जरिये दुनियाभर ने भारत की सैन्य शक्ति को देखा। इस शो का मकसद लड़ाकू विमानों की क्षमता देखकर सौदा करना है।
बता दें कि इस शो का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। यह ठीक वैसे ही शो है, जैसे ऑटो एक्सपो में होता है।
ऐसी प्रदर्शनी हर दो साल में लगती है। इसलिए इसे देखना अपने आप में एक यादगार दिन होता है
प्रदर्शनी में आधुनिक युद्ध मशीनरी को रखा गया है। ये भारत की बढ़ती सैन्य ताकत को दिखाती हैं।
एग्जिबशन में रखी एक मशीनगन की बारीकियां समझते दर्शक। ये हथियार नई टेक्नोलॉजी से युक्त हैं।
एग्जिबिशन में गेम जोन के जरिये लड़ाकू विमान को टेक ऑफ और लैंडिंग करना भी दिखाया जा रहा है।
एग्जिबिशन में आधुनिक तोपों और मिसाइलों के मॉडल भी रखे गए हैं।
भारत अपनी सैन्य ताकत कितनी तेजी से विकसित कर रहा है, इस एग्जिबिशन के जरिये दिखाया गया है।
एग्जिबिशन में रखे एक लड़ाकू विमान के साथ फोटो खिंचवाते लोग। ऐसी तस्वीरें यादगार बन जाती हैं।
एग्जिबिशन में युद्ध के कई साजो-सामान ऐसे हैं, जिनके बारे में आम लोगों ने सुना तक नहीं, देखना तो दूर की बात।
कोरोना के चलते एग्जिबिशन में पहले से परमिशन(एंट्री पास) के जरिये ही प्रवेश दिया जा रहा है।
एग्जिबिशन को लेकर हर उम्र के लोगों में खासा क्रेज नजर आया।
एग्जिबिशन का मकसद लोगों को अपने देश की सैन्य ताकत का अहसास कराना है। साथ ही उन्हें देशभक्ति के प्रति जागरूक करना भी है।
एग्जिबिशन में युद्ध के दौरान इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण जिज्ञासा का केंद्र बने रहे।
एग्जिबिशन में भारत की ताकत मिसालों और अन्य एयरो मॉडल भी रखे गए हैं।
एग्जिबिशन के दौरान अपनी खुशी जाहिर करता एक दर्शक।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.