- Home
- National News
- बापू की हत्या गोडसे ने की या नहीं, आज तक साफ नहीं... निर्भया के दोषियों को बचाने के लिए दिए ऐसे तर्क
बापू की हत्या गोडसे ने की या नहीं, आज तक साफ नहीं... निर्भया के दोषियों को बचाने के लिए दिए ऐसे तर्क
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। कोर्ट में अक्षय के वकील एपी सिंह ने फांसी न देने के पक्ष में दलील दी। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोस्त ने मीडिया से पैसे लेकर इंटरव्यू दिए। फिर कहा कि सतयुग में लोग हजारों साल जीते थे, इसे इतनी जल्दी क्यों मारना। दिल्ली में प्रदूषण का भी हवाला दिया। कहा कि लोग प्रदूषण से पहले ही मर रहे हैं फांसी देने की क्या जरूरत। फिर कहा कि भारत अहिंसा का देश है। जवाब में जज ने कहा कि ठोस बात कहें। हमारे फैसले में कमी बताएं। पुनर्विचार याचिका पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ऐसे राक्षसों को पैदा कर ईश्वर भी शर्मसार होता होगा। इनसे कोई रहम नहीं होनी चाहिए।
18

"गांधी की हत्या गोडसे ने की या नहीं?" : अक्षय के वकील ने अपनी दलील में कहा, "दोषी को मौत की सजा नहीं दी जाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की या नहीं यह आज तक साफ नहीं हुआ है।"
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
रेयान स्कूल का दिया उदाहरण : अपनी दलील रखते हुए वकील एपी सिंह ने दिल्ली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया था, बाद में खुलासा हुआ कि वह आरोपी नहीं था।
38
निर्भया की मां : मैं बहुत खुश हूं - 2012 के दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मां आशा देवी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी की समीक्षा याचिका खारिज करने पर कहा, मैं बहुत खुश हूं।
48
निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा, हम अभी भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। जब तक पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा डेथ वारंट जारी नहीं किया जाता है, हम संतुष्ट नहीं होंगे।
58
निर्भया का दोषी नंबर 1, मुकेश सिंह - निर्भया से गैंगरेप का दोषी मुकेश बस क्लीनर का काम करता था। जिस रात गैंगरेप की यह घटना हुई थी उस वक्त मुकेश सिंह बस में ही सवार था। गैंगरेप के बाद मुकेश ने निर्भया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा था।
68
निर्भया का दोषी नंबर 2, विनय शर्मा- निर्भया का दोषी विनय जिम ट्रेनर का काम करता था। वारदात वाली रात विनय बस चला रहा था। इसने पिछले साल जेल के अंदर आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन बच गया।
78
निर्भया का दोषी नंबर 3, पवन गुप्ता- पवन दिल्ली में फल बेंचने का काम करता था। वारदात वाली रात वह बस में मौजूद था। पवन जेल में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।
88
निर्भया का दोषी नंबर 4, अक्षय ठाकुर- यह बिहार का रहने वाला है। इसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और दिल्ली चला आया। शादी के बाद ही 2011 में दिल्ली आया था। यहां वह राम सिंह से मिला। घर पर इस पत्नी और एक बच्चा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos