- Home
- National News
- सुशांत के डिप्रेशन को लेकर बोलीं गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती- '2013 से साइकेट्रिस्ट के थे टच में'
सुशांत के डिप्रेशन को लेकर बोलीं गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती- '2013 से साइकेट्रिस्ट के थे टच में'
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। ऐसे में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की और उनके डिप्रेशन के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने खुद पर लगे आरोपों पर जवाब दिया है। रिया ने यूरोप ट्रिप का सच बताते हुए कहा कि उन्हें इस ट्रिप के दौरान सुशांत के डिप्रेशन के बारे में पता चला था।

रिया ने कहा कि 'यूरोप ट्रिप पर जाने के दिन सुशांत ने कहा कि उसे फ्लाइट में बैठने से क्लोसटोफोबिया है। वो दवाई लेता है। उसने फ्लाइट में जाने से पहले वो दवाई ले ली थी। वहां, पहुंचकर हम पैरिस लैंड हुए।'
'तीन दिन तक सुशांत कमरे से नहीं निकले। फिर हम स्विटजरलैंड गए। वहां, सुशांत काफी खुश थे। फिर, हम इटली गए, गोथिक होटल में ठहरे। कमरे में डोम टाइप स्ट्रक्चर था।'
'मुझे डर लगा पर सुशांत ने कहा ठीक है। सुशांत उस रात सो नहीं सका। उसने कहा मुझे डर लग रहा है। फिर, हमने कहा चेकआउट करते हैं, तो उसने मना कर दिया।'
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा कि 'सुशांत की हालत और खराब हो गई थी। मैंने उनसे बात की तो पता चला कि सुशांत संग 2013 में एक डिप्रेसिव एपिसोड हुआ था।'
'तब वो साइकेस्ट्रिस्ट को मिले थे। उसने सुशांत को एक खास दवाई दी थी, फिर वे ठीक हो गए थे। बीच में सुशांत को एंजाइटी अटैक होते थे। सुशांत की खराब तबीयत की वजह से हमें बीच में ही यूरोप ट्रिप से लौटना पड़ा था।'
फोटो सोर्स- गूगल।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.