- Home
- National News
- CBI सबसे पहले सुशांत के जिस कुक से पूछताछ कर रही है, उसने 6 घंटे की पूछताछ में पुलिस को क्या बताया था?
CBI सबसे पहले सुशांत के जिस कुक से पूछताछ कर रही है, उसने 6 घंटे की पूछताछ में पुलिस को क्या बताया था?
मुंबई. सुशांस सिंह राजपूत केस में सीबीआई मुंबई पहुंच चुकी है। जांच भी शूरू कर दी। पहले दिन सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की जा रही है। नीरज मई 2019 से सुशांत सिंह राजपूत के यहां काम करता था। बिहार पुलिस ने भी कुक नीरज से पूछताछ की थी। बता दें कि सीबीआई ने 10 सदस्यों की टीम बनाई है, जो तीन हिस्सों में काम करेगी। लेकिन, जांच अधिकारियों के सामने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

पहली टीम को इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे- केस डायरी, क्राइम सीन के फोटो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और दर्ज किए गए गवाहों के बयान की कॉपी को जमा करने की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी टीम, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोग, सुशांत के पूर्व मैनेजर,उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। तीसरी टीम, इस मामले में प्रोफेशनल रंजिश, बॉलीवुड के नामचीन लोग और सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी।
सीबीआई से पहले भी कुक नीरज ने मीडिया के सामने उस दिन की पूरी घटना बताई है। उन्होंने बताया था कि सुशांत उस दिन सात बजे जग गए थे। इसके बाद नीचे आए और मुझसे ठंडा पानी मांगा। बीमारी की वजह से उन्हें ठंडा पानी देने से मना किया गया था। रिया मैम ने कहा था।
कुक नीरज ने बताया कि मैंने उन्हें नॉर्मल से थोड़ा सा ठंडा पानी पीने के लिए दिया। पानी पीने के बाद वह मुस्कुराए थे। फिर अपने कमरे में चले गए। बाद में मैंने उन्हें जूस दिया।
कुक ने बताया था, जब मैं दोपहर के खाने के बारे में पूछने गया तो कमरा बंद था। कुछ देर तक मैंने खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। एक से डेढ़ घंटे बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो हम परेशान हो गए।
कुक ने बताया, जब दरवाजा खुला तो हम दंग रह गए थे। साहब पंखे से झूल रहे थे। उन्होंने अपने कुर्ते से फंदा लगाया था।
नीरज ने पहले भी बताया था कि पिछले साल अक्टूबर में साहब और मैम यूरोप गए थे। दिवाली से कुछ दिन पहले लौटे थे। जब वे यूरोप गए थे तब बहुत अच्छे थे, लेकिन जब वहां से लौटे तो बीमार जैसे दिख रहे थे। नीरज ने बताया कि दीवाली के बाद पहले वाला घर इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि वहां पर भूत-प्रेत का साया था।
नीरज ने बताया था कि सुशांत के पहले वाले घर में लिफ्ट अपने आप चलने लगती थी। लाइट अपने आप ऑन-ऑफ होती थी। ड्रम की आवाज आती थी। मैंने भी ड्रम की आवाज दो बार सुनी। साहब को डर भी लगता था।
नीरज ने बताया था कि बांद्रा वाले घर में साहब जनवरी में रहने आए ते। मैं 15 दिन बाद आया। तब मैम भी यहीं रह रही थीं। घर के टेरिस पर रोज पार्टी होती थी, जिसमें मैम के परिवार के लोग, उनके मम्मी पापा, भाई और भाई की दोस्त होते थे। साहब का कोई दोस्त नहीं था। एक दिन साहब ने कहा कि खर्चे कम करो।
नीरज ने बताया था कि पार्टी में सिगरेट खूब आती थी। साहब भी सिगरेट पीते थे। लेकिन बीमार होने के बाद शराब नहीं पीते थे। कभी-कभी जोर देने पर थोड़ी बहुत पी लेते थे।
मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज से 6 घंटे पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस ने नीरज से 11 जून से लेकर 14 जून तक सुशांत सिंह राजपूत की हर एक एक्टिविटी को जानने की कोशिश की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.