- Home
- National News
- Chennai Heavy Rain:बाढ़ में घिरे थे लोग, CM जगह-जगह जाकर खाना खिलाते रहे, देखें कुछ Emotional pictures
Chennai Heavy Rain:बाढ़ में घिरे थे लोग, CM जगह-जगह जाकर खाना खिलाते रहे, देखें कुछ Emotional pictures
चेन्नई. ये Emotional pictures तमिलनाडु में भारी बारिश(Tamil Nadu heavy rain) के बीच फंसे लोगों की जिंदगी के संघर्ष को दिखाती हैं। यहां 7 नवंबर से बाढ़ के हालात हैं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने अगले 11 नवंबर तक लगातार बारिश का alert जारी किया गया है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन( MK Stalin) बाढ़ग्रस्त इलाकों का लगातार दौरा कर रह हैं। कई जगहों पर उन्हें लोगों को खाना खिलाते देखा गया। बता दें कि चेन्नई में 2015 के बाद भारी बारिश(Tamil Nadu Heavy Rain) हुई है। तमिलनाडु के 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। देखें twitter पर शेयर हो रहीं कुछ तस्वीरें...
| Published : Nov 09 2021, 01:11 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन( MK Stalin)बाढ़ ग्रस्त इलाके में लोगों को खाना खिलाते नजर आए। बता दें कि तमिलनाडु के 14 जिलों में 2-3 दिनों तक भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट(Orange Alert) जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) बना हुआ है। IMD के अनुसार, इसके 11 नवंबर को सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है। इसका असर भारी बारिश के रूप में दिखेगा।
(लोगों के खाना खिलाते तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन( MK Stalin) लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वे रेस्क्यू टीम की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 15 निगम क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए 15 आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है।
चेन्नई के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। अकेले चेन्नई में 260 घर तबाह हो गए। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा और आश्रय देने 160 से अधिक कैम्प बनाए हैं। बता दें कि चेन्नई में वर्ष, 2015 में भारी बारिश(Heavy Rain) ने भयंकर तबाही मचाई थी।
यह तस्वीर रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे देखने सिनेमाहॉल पहुंची भीड़ की है। भारी बारिश के बावजूद रजनीकांत के फैन्स फिल्म देखने पहुंचे। बता दें कि दीपावली के मौके पर 4 नवंबर को यह फिल्म रिलीज हुई।
IMD ने 14 नवंबर तक नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी और तिरुनेलवेली सहित 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही IMD द्वारा मछुआरों को 9 से 12 नवंबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने 23,000 कर्मियों को रेस्क्यू में लगाया गया है।