MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े विमान, पहले नंबर वाला रूस की बमबारी में हो गया तबाह

ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े विमान, पहले नंबर वाला रूस की बमबारी में हो गया तबाह

नई दिल्ली। पिछले दिनों दुनिया के सबसे बड़े विमानों में से एक Airbus Beluga मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा तो हैरत में पड़े लोग उसे देखते ही रह गया। सोशल मीडिया पर विमान की तस्वीरें खूब शेयर की गईं। जब बात दुनिया के सबसे बड़े विमानों की हो तो एयरबस बलुगा पांचवे नंबर पर आता है। इस लिस्ट में पहला स्थान Antonov An-225 Mriya का है। इसे सोवियत रूस के जमाने में बनाया गया था। यूक्रेन का यह विमान रूस के साथ चल रही लड़ाई के चलते बर्बाद हो गया है। रूस ने यूक्रेन के एयरबेस पर भारी बमबारी की थी, जिससे  Antonov An-225 Mriya विमान को भारी नुकसान हुआ है। आगे पढ़ें दुनिया के 10 सबसे बड़े विमानों के बारे में... 

4 Min read
Author : Vivek Kumar
Published : Nov 26 2022, 12:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

एंटोनोव एएन-225 मरिया को दुनिया का सबसे बड़ा विमान माना जाता है। यह कार्गो विमान है। यह विमान 250 टन भारी सामान लेकर उड़ सकता है। सोवियत रूस के जमाने में इस विमान को स्पेस एयरप्लेन, स्पेस शटल और रॉकेट बूस्टर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया था। एएन-225 को 1985 में बनाया गया था। इसने 1988 में पहली उड़ान भरी थी। इसमें 30 से अधिक पहिए लगे हैं। विमान को 6 इंजनों से ताकत मिलती है। इसके पंखों की चौड़ाई 290 फीट है। खाली विमान का रेंज 15400 किलोमीटर है। सामान लोड होने पर यह एक बार में 4500 किलोमीटर दूर तक उड़ान भरता है। 
 

210

लॉकहीड सी-5ए गैलेक्सी विमान सबसे बड़ा मिलिटरी ट्रांस्पोर्ट प्लेन है। इसका वजन 172400 किलोग्राम है। इसके पंखों की लंबाई 68 मीटर है। अमेरिकी एयरफोर्स इसका इस्तेमाल करती है। इसमें 12 इनडोर पंख वाले टैंक होते हैं, जिनका उपयोग हवा में ईंधन भरने के लिए किया जाता है। विमान की लंबाई 75.31 मीटर और ऊंचाई 19.84 मीटर है। यह 1600 मीटर लंबे रनवे से टेकऑफ कर सकता है। 
 

310

एयरबस ए380 दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान है। इसमें एक साथ 555 यात्री सवार हो सकते हैं। विमान की ऊंचाई 73 मीटर है। इसके पंखों का फैलाव 79.75 मीटर तक है। विमान में यात्रियों के बैठने के लिए दो डेक हैं। विमान को चार इंजनों से ताकत मिलती है। इसका रेंज 15 हजार किलोमीटर है। 
 

410

बोइंग 747 ड्रीमलिफ्टर विमान ने पहली उड़ान 9 सितंबर 2006 को भरी थी। इसका इस्तेमाल कोरियन एयर, एटलस एयर, ब्रिटिश एयरवेज और लुफ्थांसा एयरलाइंस जैसी एयरलाइनों द्वारा किया जा रहा है। विमान की लंबाई 71.68 मीटर है। इसके पंखों का फैलाव 64.4 मीटर है। विमान में 200,000 लीटर ईंधन भरा जा सकता है। चार इंजन वाले इस विमान को टेकऑप के लिए 2804 मीटर लंबे रनवे की जरूरत होती है। यह कार्गो विमान है। इसे सामान ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
 

510

एयरबस बलुगा विमान का डिजाइन बलुगा व्हेल से प्रेरित है। इसे सामान ढोने के लिए बनाया गया है। एयरबस बेलुगा विमान की लंबाई 56.16 मीटर है। इसकी ऊंचाई 17.25 मीटर और पंखों का फैलाव 44.84 मीटर है। विमान अधिकतम 40 टन वजन लेकर उड़ान भर सकता है। इसका अधिकतम रेंज  2780 किलोमीटर है। 
 

610

बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर III मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। मैकडॉनेल डगलस ने इसे अमेरिकी एयरफोर्स के लिए बनाया है। इसका इस्तेमाल सैनिकों और हथियारों को ढोने के लिए होता है। विमान की लंबाई 53 मीटर और इसके पंखों की लंबाई 51.75 मीटर है। इसकी ऊंचाई 16.8 मीटर है। 
 

710

मैकडॉनेल डगलस केसी-10 विमान इस्तेमाल अमेरिकी एयरफोर्स द्वारा किया जाता है। यह मिलिटरी ट्रांस्पोर्ट विमान है। इसका इस्तेमाल हवा में इंधन भरने वाले टैंकर की तरह भी होता है। विमान की लंबाई 55.35 मीटर है और इसके पंखों का फैलाव 50.41 मीटर है। इसकी ईंधन क्षमता 1,60,000 के करीब है।
 

810

एंटोनोव एएन-124 रुस्लान को सोवियत संघ के जमाने में बनाया गया था। इसने पहली उड़ान 24 दिसंबर, 1982 को की गई थी। विमान का इस्तेमाल रूसी वायु सेना और एंटोनोव एयरलाइंस द्वारा किया जाता था। इसकी लंबाई 68.96 मीटर है और इसके पंखों का फैलाव 73.3 मीटर है। इसकी ऊंचाई 20.78 मीटर है। विमान का वजन 175000 किलोग्राम है। यह अधिकतम 410000 किलोग्राम वजन लेकर उड़ान भर सकता है।
 

910

सुपर गप्पी को मॉन्स्टर गप्पी कहा जाता है। इसे एयरोस्पेस लाइन और एयरबस द्वारा बनाया गया था। इसकी लंबाई 43.84 मीटर है और इसके पंखों का फैलाव 47.625 मीटर है। इसकी ऊंचाई 14. 78 मीटर है। विमान का वजह 40000 किलोग्राम है। 
 

1010

स्ट्रैटोलॉन्च का इस्तेमाल स्पेस-लॉन्च कैरियर के रूप में होता है। इसमें एक ट्विन-फ्यूजलेज है। विमान के दोनों धड़ 73 मीटर लंबे हैं। इसमें 28 पहिए लगे हैं। विमान के पायलट, को-पायलट और फ्लाइट इंजीनियर दाहिने धड़ में बैठते हैं। दूसरे धड़ को खाली रखा जाता है। इसके पंखों का फैलाव 117 मीटर है। 
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image2
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image3
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image4
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image5
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved