MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • आईकॉनिक ट्राइबल नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उप राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री का यह दिखा गजब रूप

आईकॉनिक ट्राइबल नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उप राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री का यह दिखा गजब रूप

नई दिल्ली. आइकॉनिक ट्राइबल लीडर बिरसा मुंडा की जयंती(tribal icon Birsa Munda birth anniversary) पर उन्हें जगह-जगह श्रद्धांजलियां दी गईं। संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित। इन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए प्रेम और उनका साहस सभी भारतीयों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आइकॉनिक ट्राइबल लीडर बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं के पीछे आदिवासी समुदाय की प्रेरणा रही है। एक रिकॉर्डेड वीडियो संबोधन में मोदी ने केंद्र सरकार के कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला दिया और कहा कि करोड़ों आदिवासी परिवारों को इससे लाभ हुआ है और उनका जीवन आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित संग्रहालय उनके योगदान को मान्यता देने के लिए देश भर में बनाए जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने मुंडा की जयंती को 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में घोषित किया था। मोदी ने कहा कि भारत को आदिवासी विरासत से सीख लेकर अपने भविष्य को आकार देना है और आदिवासी गौरव दिवस इसके लिए एक अवसर और माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी विरासत पर गर्व व्यक्त करना और समुदाय के विकास का संकल्प 'पंच प्राण' की ऊर्जा का हिस्सा है, देश के लिए पांच प्रतिज्ञाएं उन्होंने अपने हालिया स्वतंत्रता दिवस के भाषण में रेखांकित की हैं। प्रधान मंत्री ने कहा कि मुंडा और कई अन्य आदिवासी नायकों के सपनों को पूरा करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुंडा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक हैं बल्कि देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के भी प्रतीक हैं। मोदी ने मुंडा के अलावा अन्य प्रमुख आदिवासी क्रांतिकारियों में तिलका मांझी, सिद्धू और कान्हू और टाना भगत का नाम लिया और विदेशी शासकों के खिलाफ उनके संघर्ष को श्रद्धांजलि दी। आगे देखें कुछ तस्वीरें... 

3 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Nov 15 2022, 01:23 PM IST| Updated : Nov 15 2022, 01:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

नई दिल्ली: 15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद ड्रम बजाते उप राष्ट्रपति जगदी धनखड़। दूसरे चित्र में लोककलारों के साथ डांस करतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।

28

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह झारखंड की राजधानी पहुंचीं और सीधे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली गईं, जहां उन्होंने उनकी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसे 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। सुबह करीब 9 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरने पर राष्ट्रपति का झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। वहां से उन्होंने भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु के लिए उड़ान भरी, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी थीं। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और अब राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मूर्मू अपने गृह राज्य पहुंची। रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर उलिहातु में ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उलिहातु में उन्होंने आदिवासी आइकन के जन्मस्थान को चिह्नित करने वाली एक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। हालांकि सुरक्षा कारणों से आम लोगों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन बिरसा मुंडा के अनुयायी पारंपरिक परिधानों में सजे राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़े।

38

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद ड्रम बजाते हुए।

48

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद एक ड्रमर से बातचीत करते हुए।

58

15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद कलाकारों के साथ एक समूह फोटो खिंचवाते हुए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी नजर आ रहे हैं।

68

15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोक कलाकारों के साथ डांस किया।

78

खूंटी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर खूंटी जिले के उलिहातू गांव में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

यह भी पढ़ें-बाली में G20 summit: ऐसे मिले मोदी और बिडेन, खाद-खाद्य और रूस-यूक्रेन युद्ध पर कही ये बड़ी बात

88

संसद भवन में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोक कलाकारों के साथ डांस किया।

यह भी पढ़ें-वतन का संदेश लेकर बाली पहुंचे पीएम मोदी...परंपरागत ढंग से हुआ स्वागत, देखिए लोग क्यों गा रहे 'चिट्ठी आई है...'

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
नरेंद्र मोदी
द्रौपदी मुर्मू

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved