MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • एक शख्स ही सारे दिलों को वीरान कर गया...ऋषि कपूर के निधन पर राजनीतिक दिग्गजों ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि

एक शख्स ही सारे दिलों को वीरान कर गया...ऋषि कपूर के निधन पर राजनीतिक दिग्गजों ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री और देश को 24 घंटे के भीतर दोहरा झटका लगा है। पहले इरफान खान और अब ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र निधन हो गया है। बुधवार को ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जिसके बाद आज गुरुवार को उन्होंने मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके दी है। बताया जा रहा है कि पिछले गुरुवार से ही ऋषि कपूर की तबीयत खरान होने लगी थी। लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने उनके लिए स्पेशल पास जारी किया था। जिसके बाद चार घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। फिर तबियत बिगड़ी थी तो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनने के बाद देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, राजनीतिक गलियारे में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर उप- राष्ट्रपति तक ने दुख जाहिर किया है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 30 2020, 11:58 AM IST| Updated : Apr 30 2020, 12:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर अपने बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में समर्पित थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

27

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ऋषि कपूर का अचानक चला जाना काफी हैरान करने वाला है। वह एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। 

37

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया। राहुल गांधी ने लिखा कि ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी। 

47

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर जी के निधन के बारे में जान कर दुख हुआ। वह अपने आप में एक संस्था थे। ऋषि जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके असाधारण अभिनय कौशल के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति संवेदना। ओम शांति! 

57

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- बिछड़े वो कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई...। एक शख़्स ही सारे दिलों को वीरान कर गया। फिल्मों का समृद्ध संसार जिनके बिना स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा, उनके असमय जाने से दिल भारी है। RishiKapoor जी के निधन से उत्पन्न मनोरंजन जगत के शून्य को कभी भरा न जा सकेगा। विनम्र श्रद्धांजलि!

67

उप राष्ट्रपति एम वैंकया नायडु ने ट्वीट कर कहा- हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार और वरिष्ठ अभिनेता श्री ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया।

77

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- ऋषि कपूर का असामयिक निधन चौंकाने वाला है। हमेशा मुस्कुराते चेहरे के साथ एक सदाबहार व्यक्तित्व, वह जीवन से इतना भरा था कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह अब और नहीं है। मनोरंजन उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान। आइए हम उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करें। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved