- Home
- National News
- Valentine's Day पर हुई ये चर्चित शादी, दुल्हन कांग्रेस लीडर की बेटी, दूल्हा खुद एक बड़ी 'पार्टी'
Valentine's Day पर हुई ये चर्चित शादी, दुल्हन कांग्रेस लीडर की बेटी, दूल्हा खुद एक बड़ी 'पार्टी'
बेंगलुरु, कर्नाटक. वैलेंटाइन-डे(Valentine's Day) पर कई कपल मैरिज करने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन हर किसी का यह ड्रीम पूरा नहीं हो पाता। कहीं पारिवारिक अड़चनें सामने आ जाती हैं, तो कहीं अन्य दूसरे कारण। लेकिन जो कपल इस दिन मैरिज करते हैं, उनके लिए Valentine's Day जिंदगी में और भी खास हो जाता है। यह मैरिज और भी खास है। इसमें दुल्हन हैं कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार(DK Shivakumar) की बेटी ऐश्वर्या और दूल्हा हैं कैफे कॉफी डे(CCD) के फाउंडर स्वर्गीय वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमृत हेगड़े। बता दें कि वीजी सिद्धार्थ की जुलाई, 2019 में नदी में लाश मिली थी। इसे सुसाइड माना गया। वीजी सिद्धार्थ ने 1996 में CCD की नींव रखी थी। इनका बिजनेस 209 शहरों में फैला है। सिद्धार्थ ने पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की बेटी से शादी की थी।
| Published : Feb 14 2021, 02:52 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ऐश्वर्या और अमृत हेगड़े की शादी बेंगलुरु के ताज होटल में हुई। यहां बड़ी संख्या में दोनों परिवारों के लोग और रिश्तेदार मौजूद थे।
ऐश्वर्या और अमृत हेगड़े की शादी परंपरागत रीति-रिवाजों से हुई। इसमें कई पंडित मौजूद थे।
बता दें कि ऐश्वर्या और अमृत हेगड़े की सगाई नवंबर, 2020 को हुई थी। तभी शादी की तारीख तय कर दी गई थी।
बता दें कि अमृत के पिता वीजी सिद्धार्थ की मौत के पीछे कर्ज माना गया। उनकी मौत से पहले उन पर 6547.38 करोड़ रुपए का कर्ज था।
वैलेंटाइन-डे पर अमृत और ऐश्वर्या की शादी चर्चा का विषय बन गई है।
शादी समारोह में अमृत और ऐश्वर्या के परिजन। यह शादी वैलेंटाइन-डे पर कर्नाटक की सबसे चर्चित शादी है।
वैलेंटाइन-डे पर अमृत और ऐश्वर्या की शादी के दौरान मौजूद मेहमान।