- Home
- National News
- असम को इंडिया से काटने की बात करने वाला शरजील कौन है, देशद्रोह का केस दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
असम को इंडिया से काटने की बात करने वाला शरजील कौन है, देशद्रोह का केस दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग सीएए, एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो ट्वीट कर दावा कि यह शाहीन बाग का है। वीडियो में एक शख्स कह रहा है, "असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए।" अब इस मामले में असम और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अलीगढ़ के एसएसपी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे जेएनयू छात्र शरजील है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।
15

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जो वीडियो ट्वीट किया, उसमें कहा जा रहा है, "असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है। आपको पता है क्या? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं।"
25
वीडियो में कहा गया, "6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहां। अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा।"
35
बिहार के रहने वाले हैं शरजील- शरजील बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है।
45
इसने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद कुछ दिनों तक वहां पढ़ाया भी, और फिर बाद में बेंगलुरु के एक सॉफ्टबेयर कंपनी में काम भी किया।
55
2013 में JNU में लिया दाखिला- शरजील 2013 में जेएनयू आ गए। यहां आधुनिक इतिहास में मास्टर्स करने के लिए दाखिला लिया। इसके बाद यहीं से एमफिल और पीएचडी भी किया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos