MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Study: बहुत ठंड बढ़ने पर ही क्यों पिघलता है नंदा देवी ग्लेशियर, जानें क्या कहते हैं इसे लेकर साइंटिस्ट्स

Study: बहुत ठंड बढ़ने पर ही क्यों पिघलता है नंदा देवी ग्लेशियर, जानें क्या कहते हैं इसे लेकर साइंटिस्ट्स

नेशनल डेस्क। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर के टूटने से भारी तबाही मची है। इस प्रकृतिक आपदा में अब तक सैकड़ों लोग लापता हैं। अभी तक यह ठीक से नहीं कहा जा सकता है कि इसमें कितने लोगों की जानें गई हैं। नंदा देवी और हिमालय के दूसरे ग्लेशियर बहुत ज्यादा ठंड पड़ने पर ही क्यों पिघतले हैं, इसे लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) इसके पीछे मुख्य वजह है। क्लाइमेंट चेंज का असर पूरी दुनिया के पर्यावरण पर पड़ रहा है और यह भविष्य में लोगों के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होगा, इसे लेकर वैज्ञानिकों के बीच सहमति है। उनका मानना है कि चमोली और केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने से आई ऐसी आपदा जलवायु परिवर्तन का ही परिणाम है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 08 2021, 05:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
एक स्टडी से पता चला है कि अगले 15 साल के दौरान हिमालय के ग्लेशियर बहुत तेजी से पिघलेंगे और उनमें से ज्यादातर का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे ग्लोबल वॉर्मिंग (Global Warming) मुख्य वजह है। स्टडी से पता चला है कि ग्लेशियर्स के पिघलने की रफ्तार काफी तेज है। इससे समय-समय पर बड़े पैमाने पर बाढ़ आ सकती है। इसके अलावा ग्लेशियर के पिघलने से झील भी बन सकती है। इससे आबादी को खतरा हो सकता है। जान-माल की भारी क्षति इससे संभव है।
27
वैज्ञानिकों का कहना है कि 2035 तक हिमालय के ग्लेशियर्स के पिघलने से खतरे ज्यादा बढ़ सकते हैं। रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास जिस तरह से ग्लेशियर टूटे और उसका भयानक परिणाम सामने आया, ऐसी आपदाएं काफी बढ़ सकती हैं। ऐसे क्षेत्रों में पॉवर प्रोजेक्ट चलाना और दूसरी गतिविधियां कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं, इसका अभी संकेत मिला है। अगर इससे सीख नहीं ली जाती तो आने वाले समय में यह खतरा बढ़ता ही जाएगा।
37
बता दें कि जून 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ इलाके में बादल टूटने की वजह से जो भयानक बाढ़ आई थी और जान-माल की भारी क्षति हुई थी, उसके पीछे भी ग्लेशियर के पिघलने की बात कही गई थी। तब जो आपदा आई थी, उसे नियंत्रित करने के लिए सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स को लगाना पड़ा था, लेकिन ऐसी आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। 2013 में केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने से जब आपदा आई थी, तब गर्मी का समय था। गर्मियों में ग्लेशियर प्रकृतिक तौर पर पिघतते हैं, लेकिन अभी हुई नंदा देवी और चमोली में आई आपदा से जाहिर है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के असर से ठंड के बहुत बढ़ने पर भी ग्लेशियर टूट जाते हैं, जब तापमान का स्तर शून्य से भी नीचे होता है।
47
जलवायु परिवर्तन पर काम करने वाले पर्यावरणविदों का मानना है कि असली खतरा ग्लोबल वॉर्मिंग है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (Wadia Institute of Himalayan Geology) के सीनियर साइंटिस्ट मनीष मेहता का कहना है कि विंटर सीजन में ग्लेशियर्स फ्रोजन कंडीशन में होते हैं। ऐसे में, जिस तरह की बाढ़ चमोली में आई है, उसके पीछे लैंडस्लाइड भी एक वजह हो सकती है। हालांकि, 2020 में उन्होंने जो स्टडी की है, उसके मुताबिक हिमालय के ग्लेशियर पहले की तुलना में दोगुनी तेज गति से पिघल रहे हैं। इसलिए इस तरह की आपदा कभी भी आ सकती है। साइंटिस्ट मनीष मेहता की टीम ने ऋषिगंगा के अपर कैचमेंट एरिया, उत्तरी नंदा देवी ग्लेशियर, त्रिशूल, दक्षिणी नंदा देवी और कई क्षेत्रों में ग्लेशियर्स के पिघलने के पैटर्न की स्टडी की है। उनका कहना है कि कुछ ही वर्षों में उनके आकार में 10 फीसदी तक की कमी आई है। इसका मतलब है कि उनकी मेल्टिंग की प्रॉसेस तेज गति से जारी है।
57
वैज्ञानिक अध्ययनों से यह साफ जाहिर है कि पिछले एक साल के अंदर ग्लेशियर्स तेजी से पिघले हैं। उत्तराखंड स्पेस एप्लिकेशन सेंटर ( USAC) के डायरेक्टर एम पी एस विष्ट का कहना है कि ग्लेशियर्स में आ रहे बदलाव को साफ देखा जा सकता है। पहले की तुलना में उनके रेश्यो बैलेंस में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। उत्तराखंड स्पेस एप्लिकेशन सेंटर आईआईटी कानपुर और एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के साथ मिल कर ग्लेशियर्स पर स्टडी कर रहा है। स्टडी के प्रारंभिक परिणामों से यह साफ जाहिर है कि ग्लेशियर्स का पिघलना ही आपदा की मुख्य वजह है।
67
ग्लेशियर्स को लेकर जो इंटरनेशनल संस्थान रिसर्च स्टडी कर रहे हैं, उनसे भी यही पता चलता है कि हिमालय क्षेत्र के ग्लेशियर्स बहुत तेजी से पिघल रहे हैं। जरूरी नहीं कि गर्मियों में इनके पिघलने से ही खतरा पैदा हो सकता है। सर्दियों के मौसम में भी ये पिघल कर टूट सकते हैं, क्योंकि आंतरिक तौर पर इनमें मेल्टिंग प्रॉसेस जारी रहती है। स्पाई सैटेलाइट से भी जो तस्वीरें ली गई हैं, उनसे यह जाहिर है कि पिछले कुछ वर्षों में ग्लेशियर तेजी से पिघले हैं और वे कम होते जा रहे हैं। नेशनल जियोग्राफिक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 40 साल के दौरान हिमालय के ग्लेशियर्स का एक-चौथाई हिस्सा पिघल चुका है।
77
जैसे-जैसे ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ रहा है, दुनिया के पैमाने पर ग्लेशियर्स के पिघलने से बड़े पैमाने पर बाढ़ और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के लेमंट-डोहर्टी अर्थ ऑब्जर्वेटरी (Lamont-Doherty Earth Observatory) के प्रोफेसर जोर्ज शेफर (Joerg Schaefer) का कहना है कि ग्लोबल टेम्परेचर में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी भी ग्लेशियर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर पिघलने से ही मई 2012 में नेपाल के पोखरा के पास के गांवो में ऐसी भयानक बाढ़ आई थी, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए ग्लोबल वॉर्मिंग को कम करने के उपाय जब तक नहीं किए जाएंगे, ऐसी आपदाएं और भी बढ़ सकती हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास
Recommended image2
कौन थीं सरला माहेश्वरी और उनके काम में क्या था खास? दूरदर्शन की आइकॉन न्यूज़रीडर का निधन
Recommended image3
Now Playing
Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
Recommended image4
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
Recommended image5
विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved