MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • ये हैं भारत के 10 सबसे साफ-सुथरे शहर, क्या आपकी City भी है इस लिस्ट में शामिल

ये हैं भारत के 10 सबसे साफ-सुथरे शहर, क्या आपकी City भी है इस लिस्ट में शामिल

India's Top 10 Cleanest Cities: 5 जून को हर साल दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से नेचर और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 से हुई थी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम बता रहे हैं भारत के 10 सबसे हरे-भरे और साफ-सुथरे शहरों के बारे में।  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 15 2022, 10:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

चंडीगढ़ 
चंडीगढ़ भारत का पहला ऐसा शहर है, जिसे पूरी प्लानिंग के साथ बसाया गया है। पूरा शहर अलग-अलग सेक्टर्स में बंटा हुआ है। यह शहर संयुक्त रूप से पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। यहां सड़कों के दोनों और हरियाली बिखरी हुई है। यहां घूमने लायक जगहों में रॉक गार्डन (Rock Gardens), रोज गार्डन (Rose Garden) और सुखना लेक (Sukhana Lake) मशहूर हैं। 

210

विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश)
विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर और भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। यहां कई खूबसूरत बीच और आसपास पहाड़ और हरियाली हैं। यह शहर हरियाली और साफ-सुथरा होने के साथ ही विकास में भी काफी आगे है। 

310

भोपाल (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को लेकसिटी भी कहा जाता है। यह शहरा चारों तरफ पहाड़ियों पर बसा हुआ है। इसके आसपास श्यामला हिल्स, अरेरा हिल्स, ईदगाह हिल्स जैसी पहाड़ियां हैं। यहां की झीलें देश ही नहीं बल्कि दुनिया में मशहूर हैं। इसके अलावा यहां नेशनल पार्क भी है जो कि बड़ी झील के किनारे बना है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां की झीलों के अलावा, बिडला मंदिर, शौर्य स्मारक, वन विहार, जनजातीय संग्रहालय देखने लायक हैं। 

410

गांधीनगर (गुजरात)
गुजरात की राजधानी गांधीनगर वहां के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से महज 22 किलामीटर दूर है। यह भी एक प्लांड सिटी है। एक अनुमान के मुताबिक, इस शहर में 30 लाख से ज्यादा पेड़ हैं, जो यहां की जनता को ताजी ऑक्सीजन देते हैं। गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple), और सरिता उद्यान (Sarita Udyan) मशहूर हैं। 

510

बेंगलुरू (कनार्टक)
कर्नाटक की राजधानी और भारत के सबसे विकसित और खूबसूरत शहरों में शुमार बेंगलुरु देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर आईटी हब के साथ ही प्रचीन धरोहरों को भी समेटे हुए है। यहां बैंगलोर पैलेस, कब्बन पार्क, लालबाग बॉटनिकल गार्डन, बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क, द इनोवेटिव फिल्म सिटी, उल्सूर झील और नंदी हिल्स जैसी घूमने लायक जगह हैं। 

610

मैसूर (कर्नाटक)
मैसूर कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर आधुनिक होने के साथ ही साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी समेटे हुए है। मैसूर का दशहरा मशहूर है। यह शहर हरियाली और साफ-सफाई में बहुत आगे है। यहां के खूबसूरत गार्डन, हवेलियां और छायादार स्थल पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। यहां घूमने लायक जगहों में जगनमोहन पैलेस, मैसूर पैलेस, सोमनाथपुरा, वृंदावन गार्डन, मैसूर चिड़ियाघर, चामुंडेश्वरी मंदिर, रेलवे म्यूजियम और करणजी झील हैं। 

710

जमेशदपुर (झारखंड)
झारखंड में स्थित जमशेदपुर को स्टील सिटी भी कहा जाता है। यह शहर पहाड़, झीलों, जंगलों और सैंक्चुरी के लिए जाना जाता है। जमशेदपुर भारत के सबसे तेज विकसित शहरों में भी शामिल है। यहां टाटा का बहुत बड़ा स्टील प्लांट भी है। जमशेदपुर में जुबली पार्क, डिमना लेक, भुवनेश्चरी देवी मंदिर और जयंती सरोवर जैसी जगह देखने लायक हैं। 

810

शिमला (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है। यह शहर समुद्र तल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला की खूबसूरती अंग्रेजों को भी अपनी ओर खींचती थी। यही वजह थी कि अंग्रेजों ने इसे अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया था। यहां के कई बड़े भवनों को अंग्रेजों ने बनाया है। 

910

तिरुवनंतपुरम (केरल)
तिरूवनंतपुरम केरल की राजधानी है। यह शहर समुद्र तट के किनारे बसा है। यह शहर अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के साथ आधुनिकता के लिए भी जाना जाता है। त्रिवेंद्रम में अटुकल भगवती मंदिर, अजिमाला शिव मंदिर, कारिकाकोम चामुंडी देवी मंदिर और पझवंगड़ी गणपति मंदिर घूमने लायक जगह हैं। इसके अलावा यहां नेयार बांध और वन्यजीव अभयारण्य भी घूमने जा सकते हैं। 
 

1010

देहरादून (उत्तराखंड)
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून चारों तरफ पहाड़ी और हरियाली के बीच बसा शहर है। यह समुद्र तल से करीब 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। देहरादून घूमने हर साल बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं। 

ये भी देखें : 

World Environment Day 2022: ये हैं दुनिया के 10 सबसे साफ-सुथरे देश

एक देश ऐसा जहां प्रधानमंत्री भी चलता है साइकिल पर, हर एक किमी के बदले नागरिकों को मिलते हैं इतने रुपए

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Recommended image2
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया
Recommended image3
ईरान एयरस्पेस बंद का बड़ा असर: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट प्रभावित-जानें विकल्प
Recommended image4
मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Recommended image5
Now Playing
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved