MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • सुनील छेत्री को मैसेज कर फैन ने मांगा नेटफ्लिक्स का पासवर्ड, खिलाड़ी ने दिला दिया फ्री सब्सक्रिप्शन

सुनील छेत्री को मैसेज कर फैन ने मांगा नेटफ्लिक्स का पासवर्ड, खिलाड़ी ने दिला दिया फ्री सब्सक्रिप्शन

स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना वायरस के कारण इस वक्त लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन में है। लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं अगर खेल जगत की बात की जाए तो यहां भी मैदानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि उनके एक फैन ने फेसबुक पर उनसे अजीबोगरीब मांग रखी है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 05 2020, 05:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, एक शख्स ने फेसबुक पर मैसेज कर भारतीय कप्तान से नेटफ्लिक्स का आईडी और पासवर्ड मांगा, जिसके बाद उन्होंने उस मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीटर पर शेयर करते हुए कहा, ‘‘जर्सी नहीं, फोटो पर ऑटोग्राफ नहीं, पोस्ट पर रिप्लाई नहीं, पड़ोसी के बेटे के कुत्ते को विश करते हुए वीडियो भी नहीं। ये शख्स ऐसा है, जिसकी प्राथमिकता बिल्कुल साफ है और उसको देखते हुए मैं इस मांग पर विचार करने पर मजबूर हूं।’’

26

छेत्री के इस ट्वीट को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग रिट्विट कर चुके हैं। वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी उनके पोस्ट पर रिएक्ट किया है। दोनों ने हंसने का इमोजी पोस्ट किया है। 

36

बतादें कि लॉकडाउन के कारण इन दिनों लोग घर पर रहने को को मजबूर हैं। ऐसे में समय काटने के लिए लोग नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम और हॉटस्टार जैसे ऑनलाइन वीडियो कंटेंट प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने उनसे नेटफ्लिक्स का आईडी और पासवर्ड मांग लिया। 
 

46

सुनिल छत्री ने अब तक भारत के लिए 112 मैच में 72 गोल किए हैं। दुनिया भर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर्स में वे दूसरे नंबर पर आते हैं।

56

99 गोल के साथ पहले नंबर पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वहीं छेत्री के बाद तीसरे स्थान पर 70 गोल के साथ अर्जेंटीना के कप्तान लियोन मेसी हैं।

66

छेत्री को भारत का सबसे करिश्माई फुटबॉलर माना जाता है। उनके ट्वीट के बाद नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी ट्वीट किया और उस फैन के लिए 2 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन कार्ड और जर्सी भेजने का वादा किया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड
Recommended image2
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image4
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image5
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved