T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत का सामना जिम्बाब्वे से चेन्नई में हो रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो मैच है। संजू सैमसन और अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

IND vs ZIM Toss Update: चेन्नई के MA ​​चिदंबरम स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच में 26 फरवरी को भारत का सामना जिम्बाब्वे से है। भारत के लिए यह मैच 'करो या मरो' है। जिम्बाब्बे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, टॉस हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले ही बल्लेबाजी का मन बनाकर आए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय टीम में 2 बड़े बदलाव

बता दें कि सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के जिम्बाब्बे और वेस्ट इंडीज दोनों से ही मैच जीतना होगा। साउथ अफ़्रीका से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन और अक्षर पटेल अंतिम 11 में शामिल किए गए हैं।

Weather Condition: चेपक में बारिश के आसार बेहद कम

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में आसमान पूरी तरह खुला है। ऐसे में यहां बारिश के आसार बेहद कम है। भारत-जिम्बाब्बे के बीच यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Pitch Report: दूसरी पारी में बैटिंग ज्यादा आसान

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दूसरी इनिंग्स में काफी ओस पड़ती है, जिससे ऐसे हालात में बैटिंग आसान और बॉलिंग उतनी ही मुश्किल हो जाती है। बताया गया है कि पूरे मैच में फेयरनेस बनाए रखने के लिए 'ड्यू क्योर' नाम का एक नया इम्पोर्टेड केमिकल इस्तेमाल किया गया है।

India vs Zimbabwe: हेड टू हेड

भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक 13 मैच खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने 10 जीते, जबकि 3 मैच में जिम्बाब्वे को जीत मिली है। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में इससे पहले एक ही बार 2022 में भिड़ी थीं, तब सूर्यकुमार यादव की 50 की बदौलत भारत ने मैच जीत लिया था।

भारत की प्लेइंग-11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।