MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Milkha singh: कोलंबो की गलियों में निर्मल के प्यार में उड़ने लगे थे फ्लाइंग सिख, ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

Milkha singh: कोलंबो की गलियों में निर्मल के प्यार में उड़ने लगे थे फ्लाइंग सिख, ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

स्पोर्ट्स डेस्क : दुनियाभर में फ्लाइंग सिख (flying sikh) के रूप में मशहूर रहे मिल्खा सिंह (Milkha singh) भले ही आज हम सबके बीच ना हो, लेकिन उनके किस्से-कहानियां आज भी मशहूर है। 20 नवंबर को पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह को जन्मदिन होता है। सिंह की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से तो हमने उनपर बनी बायोपिक में जरूर देखें होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल (nirmal saini) की मुलाकात कैसे हुई और कैसे 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने ही उनकी शादी करवा दी। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते है, उनकी लव स्टोरी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 20 2021, 09:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1929 को गुलाम भारत में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया। 1947 में पार्टिशियन के दौरान उन्होंने पाकिस्तान में अपने माता-पिता और 8 भाई-बहन को खो दिया था। इसके बाद वो पाकिस्तान की ट्रेन से दिल्‍ली आ गए। यहां पर वह कुछ दिन अपनी बहन के घर रहे। 

210

मिल्खा सिंह बचपन से ऐसी दौड़ लगाते थे, जो देखने लायक थी। दिल्‍ली के शाहदरा इलाके से उनका स्कूल 10 किमी दूर था और वह हमेशा दौड़कर ही अपने स्कूल जाया करते थे। इसके बाद 1951 में उन्होंने आर्मी ज्वाइन की और यहीं से उनकी सफलता को पंख मिलना शुरू हुआ।

310

उनका नाम सुर्खियों में तब आया जब उन्होंने एक रेस में 394 सैनिकों को हरा दिया। इसके बाद उन्हें आगे की ट्रेंनिग दी गई और 1958 में आजाद भारत के पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में मिल्खा सिंह ने गोल्ड मेडल जीता।

410

उनके करियर की बात की जाए तो मिल्खा सिंह ने भारत के लिए 1958 और 1962 के एशियाई खेलो में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने तीन ओलंपिक 1956 मेलबर्न, 1960 रोम और 1964 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने हिस्सा लिया। लेकिन वह पदक से चूक गए।

510

मिल्खा सिंह की पर्सनल लाइफ भी बहुत इंटरेस्टिंग रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि, उनकी लाइफ में कई सारी लड़किया रही थी। लेकिन उन्हें अपना हमसफर निर्मल सैनी में दिखा। बता दें कि इसी साल 13 जून को कोरोना से निर्मल की मौत हो गई थी और इसके 5 दिन बाद मिल्खा सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

610

बताया जाता है कि, मिल्खा सिंह और निर्मल की पहली मुलाकात कोलंबो में हुई थी। जब वह एक एथलीट मीट में गए थे और निर्मल सैनी वहां इंडियन वॉलीबाल टीम की तरफ से गई थीं। दोनों के प्यार की शुरुआत यहीं से हुई।

710

इसके 6 साल बाद 1962 में निर्मल और मिल्खा सिंह की शादी हुई। बता दें कि निर्मल सैनी भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तानी भी कर चुकी थीं।  मिल्खा ने बताया था कि निर्मल से उनकी शादी पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों ने करवाई थी।

810

शादी के बाद दोनों को 2 बेटी और 1 बेटा हुआ। वहीं 1 बेटे को उन्होंने गोद लिया था जिनका नाम हवलदार बिक्रम सिंह था। लेकिन टाइगर हिल युद्ध में वे शहीद हो गए थे। 

910

1960 में मिल्खा सिंह ने लाहौर में अब्दुल खालिक को हराया था। जिसके बाद पाकिस्तान के अंतरिम प्रधान मंत्री फील्ड मार्शल अयूब खान ने उन्हें 'फ्लाइंग सिख' नाम दिया। उन्होंने कहा था कि 'आज तुम जैसे दौड़ रहे हो ऐसा दौड़ते हुए किसी इंसान को नहीं देखा, बेटा तू उड़ा नहीं उड़ा हैं आज से दुनिया तुम्हें सिख नहीं बल्कि फ्लाइंग सिख के नाम से पहचानेगी।'

1010

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह आज हमारे बीच नहीं है। इसी साल कोरोना के चलते 19 जून को उनका निधन हो गया था। वह 91 साल के थे, लेकिन वह काफी फिट और हेल्दी थे।

ये भी पढ़ें- India vs New Zealand, 2nd T20I: रोहित-राहुल युग की धमाकेदार जीत, देखिए मैच के 10 स्पेशल मोमेंट्स

IND vs NZ: रोहित शर्मा का पैर छुने मैदान में घुसा फैन, नतमस्तक हुआ, 'हिटमैन' ने भी दिया आशीर्वाद, देखें Video

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Australian Open 2026 विजेता कार्लोस अल्कारेज पर पैसों की बरसात, फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया
Recommended image2
Sports Union Budget 2026: खेलो इंडिया को लेकर मोदी सरकार का बड़ा मास्टरप्लान
Recommended image3
पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
Recommended image4
करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर...साइना नेहवाल जीती हैं लग्जरी लाइफ, कमाई देखकर रह जाएंगे दंग
Recommended image5
IND vs New Zealand: बला की खूबसूरत हैं न्यूजीलैंड के इन 6 क्रिकेटर्स की बीवियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved